सालिसी सभा में तृणमूल नेता पर जानलेवा हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हावड़ा : जेबीपुर थाना अंतर्गत पोलगोष्टिया गांव में सालिसी सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता व स्थानीय पंचायत समिति के सदस्य शेख रहमततुल्ला पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में तृणमूल नेता सहित 11 लोग घायल हुए हैं. घायलों को जेबीपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना रविवार दोपहर उस समय […]
विज्ञापन
हावड़ा : जेबीपुर थाना अंतर्गत पोलगोष्टिया गांव में सालिसी सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता व स्थानीय पंचायत समिति के सदस्य शेख रहमततुल्ला पर जानलेवा हमला कर दिया गया.
इस हमले में तृणमूल नेता सहित 11 लोग घायल हुए हैं. घायलों को जेबीपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना रविवार दोपहर उस समय घटी, जब एक संपत्ति विवाद को लेकर रहमततुल्ला ने सालिसी सभा का आयोजन किया था. पुलिस ने इस मामले में तीन को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, शेख रहमततुल्ला व शेख बलाई के बीच वर्षों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. इसी मसले को सुलझाने के लिए रविवार दोपहर एक सालिसी सभा का आयोजन किया गया था.
आरोप है कि शेख बलाई अपने साथियों के साथ पहुंचा व रहमततुल्ला पर हमला कर दिया. इस दौरान बमबाजी के साथ गोली भी चलायी गयी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व तीन को हिरासत में ले लिया. हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. घटनास्थल से पुलिस को हथियार मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










