होटल में तोड़फोड़, मालिक दंपती को पीटा

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत एनएच दो से सटे धदका तपसी बाबा मंदिर के निकट स्थित होटल में रविवार की सुबह धदका ग्राम से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने जम कर तोड़फोड़ की और होटल मालिक कल्लू यादव को होटल खाली करने को कहा. ग्रामीणों ने होटल में मौजूद टेबल बैंच को बाहर फेंकना शुरू […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत एनएच दो से सटे धदका तपसी बाबा मंदिर के निकट स्थित होटल में रविवार की सुबह धदका ग्राम से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने जम कर तोड़फोड़ की और होटल मालिक कल्लू यादव को होटल खाली करने को कहा. ग्रामीणों ने होटल में मौजूद टेबल बैंच को बाहर फेंकना शुरू किया, बांस के खंभे और छत को क्षतिग्रस्त कर दिया. विरोध करने पर कल्लू की पिटाई की गयी. बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी और बेटे के साथ भी ग्रामीणों ने धक्का मुक्की की. दुकान मालिक कल्लू ने धदका ग्राम निवासी दिलीप घोष के खिलाफ आसनसोल नॉर्थ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola