स्कूल गेट के समक्ष किया जोरदार हंगामा

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : फीस में हुयी बढ़ोत्तरी के िखलाफ अिभभावकों ने दुर्गापुर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी मीिडयम स्कूल के समक्ष िवरोध प्रदर्शन िकया. इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सूचना पाकर दुर्गापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया. उल्लेखनीय है िक फीस वृद्धि को लेकर कुछ दिन […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : फीस में हुयी बढ़ोत्तरी के िखलाफ अिभभावकों ने दुर्गापुर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी मीिडयम स्कूल के समक्ष िवरोध प्रदर्शन िकया. इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सूचना पाकर दुर्गापुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया. उल्लेखनीय है िक फीस वृद्धि को लेकर कुछ दिन पहले हेमशीला मॉडल स्कूल के समक्ष भी अभिभावकों ने हंगामा करते हुये प्रदर्शन िकया था.
अभिभावक गौतम बनिक, विनोद वर्मा, सुष्मिता राय ने कहा िक स्कूल प्रबंधन ने िवभिन्न मदों में बेतहाशा फीस वृद्धि की है. इससे स्कूल में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो गया है. पिछले वर्ष की तुलना में प्रबंधन ने फीस में 13 फ़ीसदी बढ़ोत्तरी की है. यह मानने योग्य नहीं है. साधारण मध्यवर्गीय परिवार होने के कारण फीस का बोझ उठाना उनके िलये अब मुश्किल हो गया है.
प्रबंधन को बार-बार समझाने के बावजूद भी फीस वृद्धि में कोई कटौती नहीं की जा रही है. प्रबंधन यदि इसी तरह मनमाने ढंग से फीस वृद्धि करेगा तो छात्रों को स्कूल में पढ़ाना मुश्किल हो जायेगा. फीस वृद्धि को कम करने के लिये महकमा शासक से भी आवेदन किया गया था लेकिन इस मामले में कोई सकारात्मक पहल अभी तक नहीं की गई है. फीस कम नहीं की गयी तो अभिभावक लगातार आंदोलन करेंगे.
इस संदर्भ में स्कूल प्राचार्य ने कहा कि स्कूल में छात्रों की फीस में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. अभिभावकों का आरोप सरासर गलत है. अभिभावकों के हंगामा को देखते हुये महकमा शासक शंख सांतरा की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ. 16 मई को मामले को लेकर महकमा शासक कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक की घोषणा की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola