शब-ए-बरात को लेकर ननि की तैयारियां पूरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : आगामी गुरुवार को मुसलिम संप्रदाय के शब-ए-बरात को लेकर नगर निगम अंतर्गत कब्रिस्तानों की सजावट, लाइटिंग व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया. बुधवार को बर्नपुर के कब्रिस्तानों का निरीक्षण कर रहे मेयर परिषद सदस्य (सेनिटेशन) लखन ठाकुर ने कहा कि शब-ए- बरात को लेकर निगम अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में कब्रिस्तानों के […]
विज्ञापन
आसनसोल : आगामी गुरुवार को मुसलिम संप्रदाय के शब-ए-बरात को लेकर नगर निगम अंतर्गत कब्रिस्तानों की सजावट, लाइटिंग व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया. बुधवार को बर्नपुर के कब्रिस्तानों का निरीक्षण कर रहे मेयर परिषद सदस्य (सेनिटेशन) लखन ठाकुर ने कहा कि शब-ए- बरात को लेकर निगम अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में कब्रिस्तानों के लिए 20 अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाये गये. सफाइ कर्मियों ने कब्रिस्तान, प्रवेश द्वार, आस पास के इलाकों की सफाई की है.
मेयर जितेंद्र तिवारी के निर्देश पर कब्रिस्तानों, प्रवेश द्वार, सड़कों के किनारे पर्याप्त हेलोजिन लाइटों की व्यवस्था की गयी है. रेलपार मसजिद कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि शब-ए-बरात को लेकर नगर निगम एवं स्थानीय कब्रिस्तान कमेटी के स्तर से कब्रिस्तानों की सफाई, रंग रोगन और लाइट लगाये गये है. मसजिदों को रंगीन लाइटों से सजाया गया है. स्थानीय कब्रिस्तान कमेटी ने रात को कब्रिस्तानों में दुआ करने आने वालों के लिए चाय, पानी और हल्के जलपान की व्यवस्था की है. इस मौके पर लोग कुरान पढ़ते हैं. रात को कब्रिस्तान में जाकर अपने मृत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










