हरिपद हाइस्कूल में पेयजल कनेक्शन का मेयर जितेंद्र ने किया उद्घाटन
आसनसोल. कल्ला स्थित कल्ला हरिपद हाइस्कूल में मेयर जितेंद्र तिवारी ने पेयजल कनेक्शन का उद्घाटन किया. अवसर पर कल्ला हरिपद हाइस्कूल के प्रधान शिक्षक डॉ प्रकृतेश नंदी, स्थानीय पार्षद नरेंद्र मुमरू, स्कूल कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित थे. स्कूल के प्रधान शिक्षक श्री नंदी ने कहा कि स्कूल में पेय जल की समस्या को लेकर […]
आसनसोल. कल्ला स्थित कल्ला हरिपद हाइस्कूल में मेयर जितेंद्र तिवारी ने पेयजल कनेक्शन का उद्घाटन किया. अवसर पर कल्ला हरिपद हाइस्कूल के प्रधान शिक्षक डॉ प्रकृतेश नंदी, स्थानीय पार्षद नरेंद्र मुमरू, स्कूल कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित थे. स्कूल के प्रधान शिक्षक श्री नंदी ने कहा कि स्कूल में पेय जल की समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद के माध्यम से मेयर जितेंद्र तिवारी से पेयजल कनेक्शन के लिये आग्रह किया गया था. मेयर श्री तिवारी के पहल पर स्कूल के निकट से जा रही पाइप लाइन से कनेक्शन कर स्कूल में जल की व्यवस्था की गयी. उन्होंने कहा कि इससे स्कूल के बच्चों की पेयजल संबंधी असुविधा दूर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










