केंद्र की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू, इंटक का आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

एएसपी के िनजीकरण के िखलाफ कारखाने में एक दिवसीय हड़ताल कार्य बहिष्कार कर िकया धरना प्रदर्शन संगठन से जुड़े श्रमिकों ने दुर्गापुर. दुर्गापुर के एलॉय स्टील प्लांट गेट के समक्ष मंगलवार को केंद्र सरकार की श्रमिक िवरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू, इंटक समर्थित श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन िकया. श्रमिक आंदोलन के कारण […]

विज्ञापन

एएसपी के िनजीकरण के िखलाफ कारखाने में एक दिवसीय हड़ताल

कार्य बहिष्कार कर िकया धरना प्रदर्शन संगठन से जुड़े श्रमिकों ने

दुर्गापुर. दुर्गापुर के एलॉय स्टील प्लांट गेट के समक्ष मंगलवार को केंद्र सरकार की श्रमिक िवरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू, इंटक समर्थित श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन िकया. श्रमिक आंदोलन के कारण प्लांट का उत्पादन काफी हद तक प्रभािवत हुआ. स्थिति को बिगड़ने से रोकने के िलये दुर्गापुर थाना पुलिस एवं सीआइएसएफ जवान घटनास्थल पर तैनात थे. माकपा विधायक संतोष देवराय, इंटक के एएससपी अध्यक्ष विकास घटक और पीके दास सहित सैकड़ों स्थायी और अस्थायी श्रमिक शामिल हुये. संतोष देव राय ने कहा इस्पात उत्पादन के जरिये देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

विकास की गति बढ़ाने के िलये इस्पात संयंत्रों की अहम भूमिका है. लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार सरकारी इस्पात केंद्रों को निजी हाथों में सौंपने का प्रयास कर रही है. संगठन की ओर से सरकार की नीतियों के खिलाफ पिछले कई महीनों से लगातार आंदोलन कर श्रमिकों को एकजुट करने का प्रयास िकया जा रहा है. मंगलवार को तीनों इस्पात संयंत्र के गेटों के सामने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल की गयी. श्रमिकों को अधिकार दिलाने के क्षेत्र में संगठन लगातार आंदोलन करेगा. हड़ताल से प्लांट का उत्पादन प्रभावित हो रहा है.

दूसरी तरफ तृणमूल समर्थित श्रमिक संगठन के अनुपम चौधरी ने हड़ताल का विरोध करते हुए कहा कि एएसपी प्लांट के निजीकरण का संगठन विरोध करता है लेिकन हड़ताल से समस्या का समाधान नहीं होगा. मंगलवार को भी श्रमिकों की उपस्थिति सामान्य थी. इंटक आहूत एकदिवसीय हड़ताल बेअसर रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola