कैश व केस के दम पर चल रही है तृणमूल सरकार : दिलीप घोष

Updated at : 21 Dec 2019 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
कैश व केस के दम पर चल रही है तृणमूल सरकार : दिलीप घोष

आसनसोल : कैश और केस के दम पर चल ममता बनर्जी की सरकार चल रही है. शुक्रवार को उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएए के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान कहीं. सभा को संबोधित करते हुए श्री घोष ने कहा कि आसनसोल में भाजपा की रैली को रोकने के लिये […]

विज्ञापन

आसनसोल : कैश और केस के दम पर चल ममता बनर्जी की सरकार चल रही है. शुक्रवार को उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीएए के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान कहीं. सभा को संबोधित करते हुए श्री घोष ने कहा कि आसनसोल में भाजपा की रैली को रोकने के लिये प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी थी.

उन्होंने कहा कि दीदी आसनसोल पश्चिम बंगाल के बाहर है या भारत के बाहर हैं. जो यंहा रैली नहीं निकाली जा सकती हैं. सारे देश में रैली होगी, सभी दल रैली निकालते हैं, सिर्फ भाजपा की रैली पर रोक है. आसनसोल में लूंगी डांस होगा. लेकिन भाजपा को रैली निकालने नहीं दी जायेगी. यह गलत प्रचार किया गया कि रैली रद्द कर दी गयी है. उन्होंने दावा किया कि रैली में 30 हजार भाजपा समर्थकों ने हिस्सा लिया.

विगत सात दिनों से राज्य में जो हो रहा है, उसे सभी लोग देख रहे हैं. राज्य में करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. कई बसों में, ट्रेनों में आग लगा दी गयी. गरीब लोगों के घरों को भी जलाया गया. दुकानों में लूटपाट की गयी. दिल्ली और असम की तरह पुलिस ने ऐसे लोगों पर क्यों नहीं लाठीचार्ज किया.

देशद्रोही धुसपैठिए राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुपचाप तमाशा देख रही थीं. उन्होंने कहा कि बंगाल में एक करोड़ घुसपैठिए हैं. जिसमें से 70 लाख वोटर है. अधिकतर घुसपैठिये दीदी के वोटर हैं. दीदी को पता हैं कि इस वोट के बिना वो जीत नहीं सकती हैं. एनआरसी लागू होने से 70 लाख ऐसे वोटरों का नाम मतदाता सूची से कट जायेगा.

भाजपा को दो करोड 20 लाख वोट मिला है. दीदी को दो करोड़ 47 लाख वोट मिला हैं. सिर्फ 17 लाख वोट ज्यादा हैं. एनआरसी लागू होने से घुसपैठिये घर नहीं खरीद सकते. बैंक से लोन नहीं मिलेगा, व्यवसाय नहीं कर पायेगें. उनका कहना था कि पुलिस ने कहा कि जुम्मा के दिन रैली या बैठक नहीं करें. मैं पढ़े-लिखे पुलिस अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि यह पाकिस्तान हो गया है या बांग्लादेश हो गया है.

हमलोगों को केस दिया जायेगा. दीदी से अनुरोध हैं कि हमलोगों को केस दीजिए और छोटे भाईयों को कैश दीजिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में तीन लाख रूपये मिलता हैं लेकिन कट मनी के कारण ढाई लाख रुपये ही जनता के पास पहुंच पाता है. लोकसभा चुनाव में दीदी ने कहा कि 42 में 42 सीट चाहिए. हुआ ठीक इसके उल्टा, उनकी सीट घटकर 22 पर आ गयी. वर्ष 2024 में टीएमसी का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा.

मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे किस राज्य की मुख्यमंत्री हैं जो देश के संविधान को नहीं मानती हैं. निर्वाचन प्रकिया को यूएनओ के माध्यम से करवाना चाहती हैं. देश की आजादी में सहयोग किया था उन देशभक्तों के परिवार रिफ्यूजी होकर पशुओं के समान जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं. उनको नागरिकता देने के सवाल पर कांग्रेस, टीएमसी विरोध कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola