सीएए : भाजपा-तृणमूल में संघर्ष, कई घायल, पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated at : 16 Dec 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
सीएए : भाजपा-तृणमूल में संघर्ष, कई घायल, पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना स्थित चांदुल ग्राम में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा व तृणमूल के बीच हुए संघर्ष की घटना के बाद उक्त इलाके में उत्तेजना व तनाव की स्थिति कायम हो गई. बताया जाता है कि शनिवार की मध्य रात से उक्त इलाके में संघर्ष व तोड़फोड़ […]

विज्ञापन

बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना स्थित चांदुल ग्राम में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा व तृणमूल के बीच हुए संघर्ष की घटना के बाद उक्त इलाके में उत्तेजना व तनाव की स्थिति कायम हो गई. बताया जाता है कि शनिवार की मध्य रात से उक्त इलाके में संघर्ष व तोड़फोड़ के बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

इस घटना में दोनों ही पक्षों के कई समर्थकों के घायल होने की सूचना है. हालात को बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर 16 लोगों को गिरफ्तार कया है. जिसमें भाजपा के 12 व तृणमूल के चार समर्थक शामिल हैं. घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिस्थिति नियंत्रण में है.
पूर्व बर्दवान में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन
बर्दवान-पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के जमालपुर एक व दो आंचलिक एसएसआई-डीवाईएफआई कमेटी द्वारा सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. इस दौरान एसएफआई के नेता संदीप सांतरा तथा डीवाईएफआई अंचल नेता मफिजूल रहमान ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर हमला बोला.
इस दौरान दोनों ही संगठन के कार्यकर्ता, समर्थक भारी संख्या में उपस्थित थे. संगठन के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नागरिकता संशोधन बिल की प्रतिलिपि जलाकर विरोध जताया.
सीएए के खिलाफ पथावरोध, टायर जलाकर प्रदर्शन
पानागढ़ : वीरभूम जिले में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ फिर हिंसा भड़क गयी. रविवार सुबह जिले के अहमदपुर से शुरू कर मुरारई तक आंदोलनकारियों का जमकर प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने सड़क मार्ग अवरोध कर सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया. मुरारई थाना के हियातनगर इलाके में कैब के खिलाफ हिंसा भड़क उठी. मुरारई से रघुनाथगंज सड़क मार्ग बंद कर सड़क पर टायर जलाकर सड़क के बीच आग लगा दिया गया.
समूचे इलाके में इस वजह से उत्तेजना व तनाव की स्थिति कायम हो गई. अवरोध के कारण भयभीत वाहन चालक जगह-जगह अपने वाहनों को रोककर वाहन छोड़कर बाहर निकल कर खड़े हो गए. अहमदपुर में भी आंदोलनकारियों ने कैब के विरोध में जुलूस निकाल कर अवरोध किया. मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अवरोधकारियों को हटाया गया.
सीएए की प्रतिलिपि जलाकर किया विरोध
पानागढ़. नागरिकता संशोधन कानून के पारित होने के बाद से समूचे देश में हिंसक घटनाएं घट रही हैं. इससे वीरभूम भी अछूता नहीं है. वीरभूम में भी शनिवार को मुरारई समेत राजनगर आदि इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुआ था.
रविवार को जिले के किरनाहार में एसएफआई व डीवाईएफआई द्वारा सीएए की प्रतिलिपि जलाकर विरोध किया गया. शहर में संगठन की ओर से विरोध जुलूस निकाला गया. संगठन के नेताओं ने बताया कि जब तक बिल वापस नहीं लिया जाता है, उनका आंदोलन जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola