पानी टंकी का भाग टूटकर गिरने से दहशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 1:54 AM
अंडाल : बंकोला क्षेत्र के बंकोला कोयलरी कम्युनिटी सेंटर के निकट भुइया पाड़ा स्थित पानी टंकी की जर्जर अवस्था होने से बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है. एरिया स्तर पर चार सदस्यों वाली कमेटी बनी है परंतु अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है. शुक्रवार शाम को इस पानी टंकी के आसपास रहने […]
अंडाल : बंकोला क्षेत्र के बंकोला कोयलरी कम्युनिटी सेंटर के निकट भुइया पाड़ा स्थित पानी टंकी की जर्जर अवस्था होने से बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है. एरिया स्तर पर चार सदस्यों वाली कमेटी बनी है परंतु अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया है. शुक्रवार शाम को इस पानी टंकी के आसपास रहने वाली महिलाओं ने बांकोला कोलियरी अभिकर्ता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन भी किया था.
इस संबंध में बांकोला कोयलरी भुईयां पाड़ा निवासी संजय भुइया, संजय भुइया, मोदी भुइया, रुकमणी देवी, मालती देवी, मीना पासवान आदि ने बताया कि पानी टंकी के आस पास कुल 15 झोपड़पट्टी है. यह पानी टंकी 25 वर्ष पुरानी है जो किसी काम का नहीं है. जर्जर होने के कारण इसके टुकड़ा घरों की छतों पर गिर रहे हैं. शुक्रवार दोपहर जरिया भुइयां एवं उसकी बेटी उषा भुइयां नल से पानी भरकर अपने घर में प्रवेश कर रही थी तभी पानी टंकी का सीमेंट वाला भाग ऊपर से गिरा.
इससे वे लोग बाल-बाल बच गयें. इसके बाद शाम को बंकोला कोयलरी अभिकर्ता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया परंतु उस समय अभिकर्ता कार्यालय में मौजूद नहीं थे. इस विषय में बंकोला कोयलरी के अभिकर्ता एस शर्मा ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे मिली है. इसकी जानकारी बंकोला क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गयी है. स्थानीय टीएमसी का नेता का कहना है कि इस पानी टंकी को हटा देने में ही लाभ है. कारण सीमेंट का भाग लोगों पर एवं घरों पर ना गिरे और अप्रिय घटना से दूर रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










