पानागढ़ : लाभपुर में विस्फोट से मकान की छतें उड़ीं, लगी आग
Updated at : 04 Mar 2019 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के लाभपुर थाना अंतर्गत पूर्णग्राम में रविवार की दोपहर तीव्र आवाज के साथ हुए बम विस्फोट की घटना में दो कमरों की छतें उड़ गयीं. मकान में आग लग गयी. विस्फोट की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि मकान के सामने मौजूद दो बाइक तथा चारपहिया वाहन भी […]
विज्ञापन
पानागढ़ : बीरभूम जिले के लाभपुर थाना अंतर्गत पूर्णग्राम में रविवार की दोपहर तीव्र आवाज के साथ हुए बम विस्फोट की घटना में दो कमरों की छतें उड़ गयीं. मकान में आग लग गयी. विस्फोट की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि मकान के सामने मौजूद दो बाइक तथा चारपहिया वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं. पूरे गांव में दहशत फैल गयी. पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं. कोई घायल नहीं हुआ है.
ग्रामीणों को अंदेशा है कि घर में शक्तिशाली बम विस्फोट होने से यह स्थिति बनी. हालांकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि घर में गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण विस्फोट की घटना घटी है. जिसके कारण समूचे घर में आग लग गयी है. घर में मौजूद सभी सामान जलकर राख हो गये. राजू मालाकार और तरुण मालाकार का उक्त मकान है.
कुछेक ग्रामीणों ने कहा कि विगत कई दिनों से उक्त मकान में बम बनाया जा रहा था. बम विस्फोट के कारण ही उक्त घटना घटी. पुलिस अधिकारियों ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. बम स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम को सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




