श्री महावीर व्यायाम समिति की कार्यकारिणी समिति चुनाव को लेकर विवाद शुरू, कमेटी के कई सदस्यों ने खोला विरोध मोर्चा

रानीगंज : श्री महावीर व्यायाम समिति की कार्यकारिणी समिति का चुनाव अविलंब कराने की मांग कार्यकारिणी समिति के कुछ सदस्यों ने सोमवार को की. मारवाड़ी पट्टी स्थित रीटा कार्यालय में कमेटी सदस्य अजय क्याल, मनोज सिंघानिया, संजय झुनझुनवाला, अमित खेड़िया, पूर्व सचिव रमेश लोयलका, रवि शर्मा तथा प्रमोद खेतान आदि ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी […]
रानीगंज : श्री महावीर व्यायाम समिति की कार्यकारिणी समिति का चुनाव अविलंब कराने की मांग कार्यकारिणी समिति के कुछ सदस्यों ने सोमवार को की. मारवाड़ी पट्टी स्थित रीटा कार्यालय में कमेटी सदस्य अजय क्याल, मनोज सिंघानिया, संजय झुनझुनवाला, अमित खेड़िया, पूर्व सचिव रमेश लोयलका, रवि शर्मा तथा प्रमोद खेतान आदि ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का गठन जनवरी, 2017 में 31 मार्च, 2019 तक के लिए किया गया था.
अप्रैल 2019 से मार्च, 2021 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव 31 जनवरी तक संपन्न कराने का प्रावधान संविधान में है. संविधान में यह भी तय है कि अगर किसी कारणवश चुनाव जनवरी में संभव ना हो पाया तो हर हाल में फरवरी में होना ही होगा. नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को कार्यभार एक अप्रैल तक हस्तांतरित हो जाना चाहिए. लेकिन वर्तमान कार्यकारिणी ने जनवरी माह के अंतिम चरण में भी चुनाव की घोषणा नहीं की है. जिसका विरोध वे सभी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का चुनाव शीघ्र होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




