ePaper

बराकर : रुपये, साड़ियों से भरा बैग आरपीएफ ने लौटाया

Updated at : 07 Jan 2019 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
बराकर :  रुपये, साड़ियों से भरा बैग आरपीएफ ने लौटाया

बराकर : बराकर आरपीएफ पोस्ट कर्मियों ने हावड़ा-मुंबई मेल से धनबाद की महिला यात्री का रूपये से भरा बैग एवं अन्य सामान ट्रेन से बरामद किया. रविवार को उन्हें आरपीएफ ने सारे सामान सौंपे, अन्य घटना में बनारस से आसनसोल जाने वाली ट्रेन से 10 वर्ष की बच्ची को भी बरामद किया. धनबाद आजाद बस्ती […]

विज्ञापन
बराकर : बराकर आरपीएफ पोस्ट कर्मियों ने हावड़ा-मुंबई मेल से धनबाद की महिला यात्री का रूपये से भरा बैग एवं अन्य सामान ट्रेन से बरामद किया. रविवार को उन्हें आरपीएफ ने सारे सामान सौंपे, अन्य घटना में बनारस से आसनसोल जाने वाली ट्रेन से 10 वर्ष की बच्ची को भी बरामद किया.
धनबाद आजाद बस्ती के निकट पंपू तलाब इलाके की निवासी तरन्नुम खातून रिश्तेदारों के पास हावड़ा गई थी. 15 हजार रुपये नगद, कुछ साड़ियां एवं अन्य सामान लेकर शनिवार की रात हावड़ा से धनबाद के लिए मुबंई मेल ट्रेन में सवार हुई थी.
हड़बड़ी में वह धनबाद के बजाय आसनसोल स्टेशन पर ही उतर गई. रुपये और कपड़ों से भरा बैग ट्रेन में ही छूट गया. उन्होंने इसकी सूचना प्लेटफार्म पर स्थित आरपीएफ के वेस्ट पोस्ट को दी.
मौजूद अधिकारी ने बराकर आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज नितिन कुमार को अवगत कराया. बराकर में मुबंई मेल के रूकते ही एएसआई एके सिंह, एएसआई छोटन राम, जवान पीके सिंह ने महिला के बताये डिब्बे से बैग बरामद कर लिया. इसके बाद रविवार को आवश्यक जांच के बाद रूपये व सामग्री उसे सौंप दिया गया.
बराकर आरपीएफ ने शनिवार की रात बनारस से आसनसोल आने वाली ईएमयू ट्रेन से 10 वर्ष की लड़की को बरामद किया. रविवार को उसे धनबाद स्थित चाइल्ड हेल्थ एनजीओ को सौंप दिया गया.
ट्रेन में अकेली बैठी लड़की को देख छोटा अंबोना के पास आरपीएफ हवलदार विक्रांत कुमार को संदेह हुआ. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रुकसार बताया. लेकिन घर का पता नहीं बता पा रही थी. पिता का नाम मोहम्मद आजाद बता रही थी. रविवार की सुबह आरपीएफ ने उसे चाइल्ड होम को सौंप दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola