कोलकाता : उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं 26 फरवरी से

Published at :14 Dec 2018 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं 26 फरवरी से

कोलकाता : राज्य में उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं आगामी 26 फरवरी से शुरू होंगी. ये परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस परीक्षा का कार्यक्रम काउंसिल की वेबसाइट पर जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा इस बार एक महीने पहले ही शुरू की जा […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) की परीक्षाएं आगामी 26 फरवरी से शुरू होंगी. ये परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस परीक्षा का कार्यक्रम काउंसिल की वेबसाइट पर जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा इस बार एक महीने पहले ही शुरू की जा रही है.
गत वर्ष की बात करें तो उच्च माध्यमिक की परीक्षा 27 मार्च से शुरू की गयी थीं. इससे पहले 25 मार्च को परीक्षा शुरू की गयी. गत वर्ष की तरह इस बार भी एक दिन में एक ही परीक्षा होगी. नियमित व एक्सटर्नल परीक्षा दोनों के मामले में एक ही दिन एक परीक्षा होगी. पेपर सुबह 10 बजे से शुरू होगा व 1.15 पर समाप्त होगा. विद्यार्थियों को पहले के 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिये जायेंगे.
उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है. 26 फरवरी को फस्ट लैंग्वेज (बंगाली, इंगलिश, गुजराती, हिंदी, मार्डर्न तिबेतन, नेपाली, ओडियो, तेलगू, उर्दू, संथाली आदि ) की परीक्षा होगी. 28 फरवरी को सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा होगी. वहीं मार्च 1 को ऑटोमोबिल, आर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, सिक्युरिटी, आइटी एंड आइटीबीएएस-वोकेशनल सब्जेक्टस की परीक्षा होगी. उच्च माध्यमिक में ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी. इसके लिए स्कूलों ने तैयारी कर ली है. 12वीं के लिए विद्यार्थी अन्य सेंटर में जाकर परीक्षा देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola