मल्लारपुर में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस में संघर्ष, बमबाजी : घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया
Updated at : 24 Nov 2018 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत जिगड्ढा ग्राम पंचायत अधीन कोटा ग्राम में मनरेगा को केंद्र कर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा समर्थकों के बीच जम कर संघर्ष हुआ. दोनों पक्षों ने बमबाजी भी की. इसमें चार भाजपा समर्थक घायल हो गये. तनाव को देखते हुए पुलिस का अस्थायी कैंप लगाया गया है. दो […]
विज्ञापन
पानागढ़ : बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना अंतर्गत जिगड्ढा ग्राम पंचायत अधीन कोटा ग्राम में मनरेगा को केंद्र कर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा समर्थकों के बीच जम कर संघर्ष हुआ. दोनों पक्षों ने बमबाजी भी की. इसमें चार भाजपा समर्थक घायल हो गये.
तनाव को देखते हुए पुलिस का अस्थायी कैंप लगाया गया है. दो दिन पहले भाजपा नेता मुकुल राय ने गांव में जनसभा को संबोधित किया था. तृणमूल के कई कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए. इसके बाद तृणमूल नेताओं ने दलबदल करनेवाले कर्मियों पर दबाब बनाना शुरू कर दिया.
नहीं मानने पर मनरेगा के तहत आवंटित कार्य से उनका नाम काटने का फरमान जारी कर दिया गया. इसके बाद ही तनाव बढ़ गया तथा दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




