बदहाली पर आंसू बहा रही सड़क, रेल प्रशासन मौन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2018 12:47 AM
विज्ञापन
पानागढ़ : पानागढ़ रेलवे स्टेशन संलग्न 103 नंबर रेलगेट पर मौजूद सड़क की जर्जर अवस्था के कारण जहां यात्रियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलगेट से आर-पार होने वाले साधारण लोगों समेत वाहन चालको को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप […]
विज्ञापन
पानागढ़ : पानागढ़ रेलवे स्टेशन संलग्न 103 नंबर रेलगेट पर मौजूद सड़क की जर्जर अवस्था के कारण जहां यात्रियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलगेट से आर-पार होने वाले साधारण लोगों समेत वाहन चालको को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेल गेट पर मौजूद सड़क में उभर आये असंख्य खड्डों के कारण प्रतिदिन पैदल यात्री और साधारण लोगों के अलावे दो पहिया वाहन के चालक घायल हो रहे हैं. खड्डों में बरसात का पानी भर जाने के कारण ही समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है. एक यात्री मनोज कुमार ने बताया कि स्थानीय रेलवे प्रशासन की उदासीनता के कारण ही समस्या बढ़ती जा रही है.
स्थानीय निवासी देवाशीष दे का आरोप है कि 103 नंबर जैसे महत्वपूर्ण रेलगेट स्थित सड़क की स्थिति वास्तव में सोचनीय हो गयी है. रेलगेट की सड़क के खराब होने का मुख्य कारण सिलामपुर से आने वाले अवैध बालू लदे ट्रक है. प्रतिदिन बालू लदे पचासों ट्रकों का आवागमन होने के कारण ही रेलगेट पर सड़क की ऐसी स्थिति हुई है.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आंख से सब कुछ देखते हुये भी संबंधित विभाग के अधिकारी इस दिशा में कोई उपयुक्त कदम नहीं उठा रहे हैं. स्थानीय लोगों तथा यात्रियों का कहना है कि समस्या को लेकर आसनसोल रेल मंडल के अधिकारी इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाये ताकि उक्त खड्डों की मरम्मत कर सड़क को चलने लायक किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










