यूनियन ऑफिस में बर्बर पिटाई, तीन गंभीर
Updated at : 01 Aug 2018 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासू से मिलने गये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यकर्ताओं के उपर हुए हमले में संगठन के जिला विस्तारक सोमनाथ मुखर्जी, नगर महासचिव विक्की बर्मन तथा साबिर हूसैन बुरी तरह घायल हो गये. आसनसोल साउथ थाना पुलिस ने उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. वरीय […]
विज्ञापन
आसनसोल : बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बासू से मिलने गये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यकर्ताओं के उपर हुए हमले में संगठन के जिला विस्तारक सोमनाथ मुखर्जी, नगर महासचिव विक्की बर्मन तथा साबिर हूसैन बुरी तरह घायल हो गये. आसनसोल साउथ थाना पुलिस ने उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. वरीय नेताओं के निर्देश पर दस हमलावरों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. भाजपा ने हमलावरों की गिरफ्तारी ने होने पर आंदोलन की धमकी दी है.
सोमनाथ के सीने और दांये पैर में चोट लगी है. विक्की बर्मन के छाती, पेट और आंखों पर चोट के निशान हैँ, जबकि साबिर हुसैन की दाहिनी कुहनी और बांये हाथ में चोट लगी है. भाजपा जिला महासचिव अपूर्व हाजरा, भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष मदन मोहन चौबे, महासचिव सुदीप चौधरी, भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष बापी साहा, बबलू विश्वास, किशोर कुशवाहा, दिलीप दे आदि ने जिला अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की. उन्होंने घटना की निंदा की.
बुरी तरह घायल सोमनाथ, विक्की एवं साबिर ने कहा कि ‘ सेल्फी विथ कैंपस ‘ कार्यक्रम को लेकर वे बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बासू से कार्यक्रम के संदर्भ में मिलने गये थे. कॉलेज के गेट पर खड़े होकर अंदर जाने की अनुमति का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच कुछ स्टूडेंटस आये और उन्हें जबरन धकेलते हुए कॉलेज के यूनियन रूम में ले गये. दरवाजा बंद कर लाठी- डंडे से उनकी बुरी तरह से पिटाई की. सोमनाथ ने कहा कि उन तीनों के मोबाइल फोन ले लिये गये. पिटाई के दौरान ही पुलिस वहां पहुंची और पुलिसकर्मियों के सामने ही उनके साथ फिर मारपीट की गई. परंतु पुलिसकर्मियों ने कोई प्रतिवाद नहीं किया.
दस के खिलाफ दर्ज होगी नामजद प्राथमिकी
सोमनाथ ने कहा कि पिटाई में कुल पचास की संख्या में युवक शामिल थे. जिनमें कुछ कॉलेज के छात्र और अधिकांश बाहरी युवक थे. बाद में पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में ले जाकर भरती कराया. उसने कहा कि पिटाई करने वालों में से दस लोगों को चिंहित कर लिया गया है. एबीवीपी के वरिष्ठ नेताओं को मामले की सूचना दी गयी है. दस लोगों व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
बाहरी युवकों को ले गयी स्थानीय पुलिस
प्रिंसिपल डॉ बासू ने कहा कि कॉलेज में रोजाना की भांति कक्षाएं चल रही थीं. कॉलेज के गेट के बाहर शोरगुल होने की सूचना मिली. कुछ बाहरी लडके थे जिन्हें पुलिस पकड़ कर ले गयी. कॉलेज के टीएमसीपी के सदस्यों ने उन्हें लिखित पत्र देकर कॉलेज में बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने और छात्र छात्राओं की सुरक्षा की मांग की है.
छात्राओं की तस्वीरें लेने से विवाद
बीबी कॉलेज टीएमसीपी संचालित छात्र यूनियन के संस्कृति सचिव शिलादित्य रॉय ने कहा कि कॉलेज में कुछ बाहरी युवकों के आने की सूचना मिली थी जो छात्राओं की तस्वीरें मोबाइल फोन से खींच रहे थे. लडकियों को बिना बताये फोटो खींचने से जब कुछ छात्राओं ने विरोध किया तो तीनों युवक विवाद करने लगे और छात्राओं से धक्का मुक्की की.
सूचना पाकर कॉलेज के यूनियन के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो बाहरी युवकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया ओर बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि कॉलेज स्टूडेंटस ने छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रिंसिपल डॉ बासू को पत्र लिखकर कॉलेज में बाहरी युवकों के प्रवेश पर रोक लगाने और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
गिरफ्तारी न होने पर सड़कों पर आंदोलन : लखन
भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घुरूई ने घटना को निंदनीय बताते हुए हिंसा में शामिल तृणमूल कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ निकटवर्ती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो सड़क पर आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में हर तरफ हिंसा व आतंक का माहौल है. पुलिस के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं और पुलिस चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने कहा कि राज्य भर में पुलिस प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




