तंबू से उतरने के लिए प्रधानमंत्री करते रहे अपील

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2018 1:12 AM

विज्ञापन

खड़गपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेदनीपुर काॅलेज के मैदान में किसान सभा को संबोधित करने के दौरान तंबू गिरने के समय कमान संभाल लिया था और वह लोगों से अपील करते दिखायी दिये और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देते दिखे. सोमवार दोपहर एक बजे जब ये हादसा हुआ तो उस वक्त मैदान में हजारों लोग […]

विज्ञापन

खड़गपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेदनीपुर काॅलेज के मैदान में किसान सभा को संबोधित करने के दौरान तंबू गिरने के समय कमान संभाल लिया था और वह लोगों से अपील करते दिखायी दिये और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देते दिखे. सोमवार दोपहर एक बजे जब ये हादसा हुआ तो उस वक्त मैदान में हजारों लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए मौजूद थे.

तंबू गिरने के बाद मैदान में अफरा-तफरी मच गयी और लोग चीख पुकार करने लगे. हादसा उसी वक्त हुआ जब प्रधानमंत्री बोल रहे थे. स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंच से लोगों को समझाया और इधर-उधर भागने से रोका. उन्होंने मंच से ही सुरक्षाकर्मियों को बचाव करने के निर्देश दिये. बहुत से लोग टेंट के पाइपों (बांस बल्लियों) पर चढ़ गये थे.

यहां तक कि टेंट के ऊपर भी लोग दिख रहे थे. प्रधानमंत्री ने ऊपर बैठे लोगों से नीचे उतरने को कहा और कहा कि इस तरह से और भी दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने लोगों से कहा : तंबू से नीचे उतर जाइये घबराइए मत. सब ठीक हो जायेगा. उन्होंने कहा : कोई भागदौड़ नहीं कीजिए. नीचे उतरिये. पंडाल पर नहीं चढ़ें, इससे जो नीचे गिरे हैं और उन्हें और तकलीफ होगी. इस दौरान वंदेमारतम के नारे भी लगाये. थोड़ी देर रुकने के बाद प्रधानमंत्री ने फिर से अपना भाषण शुरू किया.

उन्होंने कहा : बंगाल के लोग बहुत हिम्मती हैं. यहां पंडाल गिर जाने और भारी बारिश के बीच भी लोग डटे हुए हैं. मैं यहां के लोगों को सैल्यूट करना चाहूंगा कि वे हादसे के बाद भी यहां से हिले नहीं. मैंने कभी ये नहीं देखा कि टेंट गिरने के बाद भी भागने की बजाय लोग वहीं डटे रहें. घायलों को मेदिनीपुर सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती हादसे के दौरान घायलों को मेदिनीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में भर्ती रवींद्रनाथ अधिकारी ने बताया : मुझे सिर में चोट लगी. हम सभी बैठे थे कि एक जोर की आवाज हुई और फिर मैं टेंट के नीचे था. लोग मदद के लिए चीख रहे थे. बहुत ही डरावना अनुभव रहा. मेदिनीपुर के चंद्राकोना से आयी एक और भुक्तभोगी सरिता को पैरों और सीने में चोट आयी है.
लोग टेंट के अंदर अफरातफरी में थे और मैं तकरीबन बेहोश हो गयी थी. मुझसे कहा गया कि जब तक प्रधानमंत्री का भाषण चल रहा है, तब तक बैठना होगा. बाद में मुझे अस्पताल लाया गया. तकरीबन दो बजे मोदी सभा स्थल से गये. इसके बाद पुलिस प्रशासन के लोगों ने वहां से टूटे हुए टेंट को हटवाया. साथ ही घायलों के लिए और एंबुलेंस की व्यवस्था की.
मंच की दायीं ओर का भी तम्बू गिरा, आठ घायल
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान बायीं ओर के शामियाना गिरने की घटना के बाद सभा समाप्त होने के काफी देर बाद दायीं ओर का भी तम्बू गिर गया और उससे सटी एक दीवार भी गिर गयी. इस हादसे में करीब आठ लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक यह घटना शाम को हुई. सभा समाप्ति के काफी बाद हुई.
इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग घटना के शिकार हो गये. उन्हें हल्की चोटें आयी है. बताया जा रहा है कि पूरे सभा स्थल के इंतजाम को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गये हैं. इधर इस मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया जा रहा है. मंच बनाने वाले कोलकाता की एक संस्था को मेदिनीपुर जिला पुलिस ने तलब किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola