आप पर्यटक हैं और निर्देश नहीं मानते तो आप हो सकते हैं गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2018 12:26 AM

विज्ञापन

हल्दिया : पर्यटकों के बेपरवाह रवैये की वजह से दीघा में समुद्र में नहाते वक्त होनेवालीं मौतों की तादाद बढ़ने पर अब प्रशासन ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. जिला पुलिस की ओर से फैसला किया गया है कि यदि पर्यटक निर्देश नहीं मानते, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. प्रशासन सूत्रों […]

विज्ञापन
हल्दिया : पर्यटकों के बेपरवाह रवैये की वजह से दीघा में समुद्र में नहाते वक्त होनेवालीं मौतों की तादाद बढ़ने पर अब प्रशासन ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है. जिला पुलिस की ओर से फैसला किया गया है कि यदि पर्यटक निर्देश नहीं मानते, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाये जा रहे हैं.
दीघा-शंकरपुर उन्नयन पर्षद ने फैसला लिया है कि समुद्र के तट से कुछ दूरी पर 20 फुट ऊंचाई पर एक गुब्बारा लगाया जायेगा. यह सीमा का काम करेगा. जो इसे पार करेगा, उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. पर्षद के मुताबिक ताजपुर-शंकरपुर में 15 गुब्बारे, मंदारमणि में 15 और दीघा के विभिन्न तटों पर 15 गुब्बारे लगाये जायेंगे. इसके लिए 46 लाख रुपये खर्च होंगे. उल्लेखनीय है कि गत 12 मई से दीघा में अब तक पांच पर्यटकों की मौत हो चुकी है. इनमें से चार की डूबने से मौत हुई है. गत मंगलवार को ही करया इलाके के रहनेवाले अजहर की मौत हुई थी. पर्यटकों द्वारा निर्देशों को न मानना इसका बड़ा कारण माना जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola