वीरभूम: हस्तक्षेप के बाद पत्थर शिल्प बचाओ कमेटी ने वापस ली हड़ताल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2018 11:59 PM

विज्ञापन

पानागढ : वीरभूम जिले के पत्थर औद्योगिक अंचल में गत तीन दिनों से चल रहे क्रेशर मालिकों तथा खदान व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर बीरभूम जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद व्यवसायियों ने हड़ताल वापस ले ली है. इस बाबत जिला प्रशासन को पत्थर व्यवसायियों ने आगामी दो माह में स्थायी तौर पर समस्त […]

विज्ञापन
पानागढ : वीरभूम जिले के पत्थर औद्योगिक अंचल में गत तीन दिनों से चल रहे क्रेशर मालिकों तथा खदान व्यवसायियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर बीरभूम जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद व्यवसायियों ने हड़ताल वापस ले ली है. इस बाबत जिला प्रशासन को पत्थर व्यवसायियों ने आगामी दो माह में स्थायी तौर पर समस्त समस्याओं का समाधान करने की मांग की है.
व्यवसायियों का साफ कहना है कि यदि जिला प्रशासन समस्याओं का हल नहीं निकालता है, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. बताया जाता है कि व्यवसायिक संगठन की ओर से प्रशासन के साथ बैठक में नाजिम हुसैन मलिक, कमल खान तथा असगर अली आदि उपस्थित थे. वीरभूम जिलाशासक ममता गोदारा बसु ने बताया कि फिलहाल हड़ताल वापस करा दी गयी है. संबंधित विभाग से बातचीत कर समस्या का हल निकालने की कोशिश की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola