विकास कार्यों को देख विरोधियों के पैरों तले खिसक रही जमीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2018 4:58 AM
विज्ञापन
आद्रा : बलरामपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव एवं उसके बाद भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या तथा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर भाजपा का आंदोलन लगातार जारी है. मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान बलरामपुर पहुंचे. भाजपा के शहीद […]
विज्ञापन
आद्रा : बलरामपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव एवं उसके बाद भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या तथा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर भाजपा का आंदोलन लगातार जारी है. मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान बलरामपुर पहुंचे. भाजपा के शहीद कार्यकर्ता जगरनाथ टुडू, दुलाल कुमार तथा त्रिलोचन महतो के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने तथा हर संभव सहायता देने का वादा किया.
श्री चौहान के साथ इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती, भाजपा के वरीय नेता भी उपस्थित थे. मंत्री इसके बाद बड़ाबाजार के इंद्राणा मैदान में पहुंचे. कार्यकर्ताओं की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर यहां जनसभा का आयोजन किया गया था. मंत्री ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देखते हुये सभी राजनीतिक दलों के पैर के नीचे से जमीन खिसक रही है. इस कारण भाजपा के खिलाफ सभी राजनीतिक दल अपनी नीतियां, आदर्श भुलाकर एकजुट हो रहे हैं और नये-नये राजनीतिक हथकंडा अपना रहे हैं. बंगाल के पुरूलिया जिले के बलरामपुर में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की तृणमूल के गुंडों ने हत्या कर दी. अब तक पुलिस या सीआइडी ने किसी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है. हमारी मांग है कि हत्याकांड की जांच सीबीआई से करायी जाये. इसके लिये हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया है. उम्मीद है कि हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने में हमलोग सफल होंगे. राज्य में सत्ताधारी दल लगातार भाजपा पर अत्याचार कर रही है.
पुलिस प्रशासन को साथ लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दिये जा रहे हैं. भाजपा इन सब से डरती नहीं है. कार्यकर्ता एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं. तृणमूल को करारा जवाब देने के कारण ही जिले के अधिकांश हिस्सों में पंचायत चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है. बलरामपुर में तो तृणमूल का नामोनिशान ही मिट गया है. इससे बौखलाकर तृणमूल कांग्रेस ने हमारे तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है. हम इसका बदला संवैधानिक एवं कानून के तहत लेंगे. तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्यारों को फांसी की सजा की मिलनी चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










