स्मार्ट फोन, लैपटॉप से अब घर बैठे रिचार्ज कर बिजली की सुविधा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2018 4:07 AM
विज्ञापन
जामुड़िया : निंघा स्थित रेसीडेंसी होटल में इंडिया पावर ने 99 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया. इसमें कंपनी के के बोनया बोस (डीजीएम), देवाशिष सरकार (टेक्निकल वाइस प्रेसिडेंट), जीनत एन केशर (मैनेजर), पार्थ चट्टराज एवं मृणाल मुखर्जी आदि उपस्थित थे. डीजीएम बोनया बोस ने बताया कि अभी तक सीएसआर […]
विज्ञापन
जामुड़िया : निंघा स्थित रेसीडेंसी होटल में इंडिया पावर ने 99 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया. इसमें कंपनी के के बोनया बोस (डीजीएम), देवाशिष सरकार (टेक्निकल वाइस प्रेसिडेंट), जीनत एन केशर (मैनेजर), पार्थ चट्टराज एवं मृणाल मुखर्जी आदि उपस्थित थे.
डीजीएम बोनया बोस ने बताया कि अभी तक सीएसआर के तहत इलाके के विभिन्न स्कूलों में कंपनी ने कुर्सी, टेबल मुहैया करायी है. बच्चों के लिये स्कूल बैग, जूता एवं कपड़े दिये गये हैं. इलाकों में नये रास्ते और लाइट की व्यवस्था की गयी है. पहले कंपनी केवल इसीएल को ही बिजली देती थी लेकिन अभी कल-करखानों एवं घरों में भी बिजली दे रही है. कुछ महीनों पहले जेकेनगर में 220केवी का सब स्टेशन लगाया गया है. ऐसा ही नया 220 केवी का सब स्टेशन इकड़ा या विजयनगर के धंसना में लगाया जायेगा.
इंडिया पावर एक नये टेक्नोलॉजी में पांव रखने जा रही है. इसमें स्मार्ट फोन या फिर लैपटॉप से घर बैठे ही रिचार्ज कर बिजली की सुविधा ले सकते हैं. 99 साल पूरा होने पर बर्नपुर संप्रीति भवन में बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक कलाकार उपस्थित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










