किया कक्षा बहिष्कार, निकाली प्रतिवाद रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2018 4:06 AM
विज्ञापन
आसनसोल : भूगोल विभाग में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति, ढांचागत व्यवस्था, परीक्षा कॉपियों की जांच में अनियमितता के प्रतिवाद में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के स्टूडेंटसों ने सोमवार को कक्षा का बहिष्कार करते हुए विधाचर्चा भवन के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी स्टूडेंटसों ने मांगे पूरी होने तक कक्षा […]
विज्ञापन
आसनसोल : भूगोल विभाग में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति, ढांचागत व्यवस्था, परीक्षा कॉपियों की जांच में अनियमितता के प्रतिवाद में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के स्टूडेंटसों ने सोमवार को कक्षा का बहिष्कार करते हुए विधाचर्चा भवन के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी स्टूडेंटसों ने मांगे पूरी होने तक कक्षा का लगातार बहिष्कार करने की घोषणा की.
प्रदर्शनकारी स्टूडेंटसों ने विधा चर्चा भवन से रैली निकाली तथा प्रशासनिक भवन में रजिस्ट्रार एसके गुहा तथा डीन (विज्ञान) जेएन रॉय को ज्ञापन सौँपा. प्रदर्शन में शामिल भूगोल सेकेंड सेमेस्टर की स्टूडेंटस सहेली राय चौधरी ने कहा कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल कर करने के बावजूद अधिकांश स्टूडेंटसों के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम आशा के प्रतिकूल रहे. अधिकांश स्टूडेंटस को 60 प्रतिशत से कम अंक मिले हैं. विश्वविद्यालय के इंटरनल परीक्षा में भी स्टूडेंटसों को काफी कम अंक दिये गये हैं. उन्होंने परीक्षा कॉपियों की पुन: जांच कराने की मांग की.
अन्य छात्रा सलमा खातून ने कहा कि भूगोल प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम से स्टूडेंटस असमंजस में हैं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंटस को कम अंक मिले हैं और जो कमजोर स्टूडेंटस थे, उन्हें ज्यादा अंक मिले हैं. छात्र दिव्येंदू घोष ने कहा कि भूगोल में अस्थायी शिक्षकों से पढ़ाई हो रही है. विभाग में एक भी पूर्णकालिक शिक्षक न होने से पठन पाठन और स्टूडेंटस का परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहा है. स्टूडेंटस से प्रति सेमेस्टर पांच सौ रूपये प्रयोगशाला शुल्क लिये जाने के बावजूद केएनयू में प्रयोगशाला नहीं है.
छात्र गुरूदास बाउरी ने कहा कि तीन माह पहले विभागीय स्टूडेंटसों ने स्थायी अध्यापकों, नियमित कक्षा एवं अन्य मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया था. जिसके बाद भूगोल के कोऑर्डिनेटर मोनाली बनर्जी को हटाकर मिजानूल रहमान शेख को कोऑर्डिनेटर का दायित्व दिया गया. उस प्रदर्शन में शामिल स्टूडेंटस के परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए हैं. छात्रा सुमन मंडल ने कहा कि स्टूडेंटस को इतने कम अंक दिये गये हैं कि उन्हें पीएचडी, नेट आदि परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिल सकेगा.
इस संबंध में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एसके गुहा ने कहा कि प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर स्टूडेंटस ने ज्ञापन दिया है. कुलपति डॉ साधन चक्रवर्ती के आने पर मामले में बैठक कर निर्णय लिया जायेगा. प्रयोगशाला के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला तो है परंतु जरूरत के अनुरूप पर्याप्त यंत्रांश अभी उपलब्ध नहीं है. जल्द ही उपलब्ध करा लिया जायेगा.विभाग के छात्र टीसी घोष, श्रीकांत मंडल, बिश्वजीत दास, बिश्वजीत बाउरी, अरूण मंडल, सुदीप दास, अनुपम दास, फाल्गुनी रूईदास, देबांजन सरकार, रितूपर्णा बनर्जी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










