छापामारी अभियान, कई सरकारी बसों के चालकों के पास नदारद दिखा लाइसेंस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2018 3:47 AM

विज्ञापन

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर आसनसोल के तहत ट्रैफिक पुलिस कांकसा एसीपी श्वेता सामंत व कांकसा ट्रैफिक पुलिस प्रभारी मानिक चक्रवर्ती की उपस्थिति में कांकसा राजबांध उत्सव होटल के समक्ष दो नंबर हाइवे पर चलाये गये अभियान के तहत दर्जनों एसबीएसटीसी बसों के जहां हाईस्पीड में चलने का प्रमाण पाया गया, वहीं एसबीएसटीसी […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर आसनसोल के तहत ट्रैफिक पुलिस कांकसा एसीपी श्वेता सामंत व कांकसा ट्रैफिक पुलिस प्रभारी मानिक चक्रवर्ती की उपस्थिति में कांकसा राजबांध उत्सव होटल के समक्ष दो नंबर हाइवे पर चलाये गये अभियान के तहत दर्जनों एसबीएसटीसी बसों के जहां हाईस्पीड में चलने का प्रमाण पाया गया, वहीं एसबीएसटीसी सरकारी बसों के चालकों के पास लाइसेंस नदारद दिखे. ऐसे में सरकारी बसों के चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मामला दायर किया है.
नेशनल हाइवे के इंसिडेंट कॉरिडोर इंचार्ज प्रियांशु कुमार ने बताया कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने हर समय वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है. यह अलग बात है कि वाहन चालक नियम को फॉलो करते हैं कि नहीं करते हैं. कोशिश रहती है कि वह नियमों को फॉलो करें तथा सेफ ड्राइव करें. ट्रैफिक पुलिस तथा नेशनल हाइवे के संयुक्त अभियान से हमलोग हाइवे पर चलने वाले वाहनों के चालकों को और सचेत तथा जागरूक करने की चेष्टा करेंगे. कांकसा ट्रैफिक प्रभारी मानिक चक्रवर्ती ने बताया कि आज उत्सव होटल के समक्ष ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेफ ड्राइव सेव लाइफ को लेकर अभियान चलाया गया. इसके तहत कई सरकारी बसों के चालकों के पास ना के बराबर लाइसेंस पाया गया तथा नियम का उल्लंघन करते सबसे ज्यादा सरकारी बसों को ही देखा गया. उनको फाइन किया गया है. मामला दायर किया गया. उन लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola