तृणमूल की हिंसा के खिलाफ भाजपा का विरोध जुलूस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2018 3:30 AM

विज्ञापन

हल्दिया : मूल कांग्रेस पर पुलिस की सहायता से हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के सामने जिला भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इसमें प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष सरकार, राजकमल पाठक, शमिक भट्टाचार्य, महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव शशि अग्निहोत्री, तमलुक जिलाध्यक्ष प्रदीपकुमार दास, कांथी सांगठनिक जिलाध्यक्ष सोमनाथ […]

विज्ञापन
हल्दिया : मूल कांग्रेस पर पुलिस की सहायता से हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के सामने जिला भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इसमें प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष सरकार, राजकमल पाठक, शमिक भट्टाचार्य, महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव शशि अग्निहोत्री, तमलुक जिलाध्यक्ष प्रदीपकुमार दास, कांथी सांगठनिक जिलाध्यक्ष सोमनाथ राय, जिला महासचिव मानस कुमार राय सहित अन्य मौजूद थे.
सोमवार दोपहर को तमलुक के मानिकतला से भाजपा का जुलूस निकला. अस्पताल मोड़ होते हुए डीएम कार्यालय के सामने पहुंचा. यहां नेताओं ने अपना भाषण भी दिये. हिंसा बंद करने व घर छोड़ने को मजबूर हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को घर लौटाने की व्यवस्था कराये जाने की मांग की गयी. डीएम कार्यालय में अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola