ईद पर गलसी में दो गुटों में बमबाजी, बढ़ा तनाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2018 3:26 AM

विज्ञापन

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना अंतर्गत पोतना पुरसा ग्राम पंचायत अधीन सुजापुर गांव में ईद के मद्देनजर शनिवार मध्य रात तृणमूल के दो गुटों में बमबाजी होने से उत्तेजना व तनाव कायम हो गया. मौका-ए-वारदात पर पहुंची गलसी थाना पुलिस इलाके में टहलदारी चला रही है. घटना के संबंध में बताया जाता […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना अंतर्गत पोतना पुरसा ग्राम पंचायत अधीन सुजापुर गांव में ईद के मद्देनजर शनिवार मध्य रात तृणमूल के दो गुटों में बमबाजी होने से उत्तेजना व तनाव कायम हो गया. मौका-ए-वारदात पर पहुंची गलसी थाना पुलिस इलाके में टहलदारी चला रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गलसी एक ब्लॉक के युवा तृणमूल नेता पार्थ मंडल तथा ब्लॉक सभापति जाकिर हुसैन के समर्थकों के बीच बमबाजी हुयी.
इस कारण समूचे इलाके में उत्तेजना, तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मौके पर पहुंचकर गांव में टहलदारी चला रही है. पूर्व बर्दवान जिला तृणमूल जिला संपादक कंचन काजी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ईद के मौके पर बमबाजी निंदनीय है .पार्थ गुट के लोगों द्वारा ही बमबाजी किये जाने की बात ग्रामीणों ने कही है. पुलिस का कहना है कि इलाके में फिलहाल परिस्थिति नियंत्रण में है. बमबाजी की घटना को पुलिस इनकार कर रही है. तृणमूल जिला नेता कंचन काजी ने बमबाजी की घटना को स्वीकार किया है. गांव में दहशत व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola