राम कथा व्याख्यानमाला का समापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2018 3:20 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर : इस्पात नगर के विधान भवन सभागार में तीनदिवसीय श्री रामचन्द्र आदर्श (व्याख्यानमाला) का समापन रविवार को हुआ. व्याख्यानमाला के लिए गुजरात के द्वारिका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के प्रतिनिधि दंडी स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन शुक्रवार को हुआ था. व्याख्यानमाला शुरूआत के पहले इस्पात नगर के काली मंदिर से […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : इस्पात नगर के विधान भवन सभागार में तीनदिवसीय श्री रामचन्द्र आदर्श (व्याख्यानमाला) का समापन रविवार को हुआ. व्याख्यानमाला के लिए गुजरात के द्वारिका पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के प्रतिनिधि दंडी स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन शुक्रवार को हुआ था.
व्याख्यानमाला शुरूआत के पहले इस्पात नगर के काली मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई थी. जो विभिन्न मार्गो से होते हुए विधान भवन पहुंच कर समाप्त हुयी थी. महाराज का भव्य स्वागत किया गया. व्याख्यान का शुभारंभ चेंबर ऑफ कॉमर्स रानीगंज के अध्यक्ष संदीप भालोटिया एवं सलाहकार कन्हैया सिंह ने किया. गणेश वंदना एवं भजन प्रस्तुत किये गये. सत्संग के श्रवण हेतु दुर्गापुर सहित आसनसोल रानीगंज, कोलकाता, आदी स्थानों से भक्त की भीड़ जमा हुई थी. राम कथा के आदर्श के दौरान स्वामी ने सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक होने की प्रेरणा दी. आयोजक प्रकाश प्रसाद ,शिवा प्रसाद ,गणेश चंद्र प्रसाद, गोपाल प्रसाद ,दिनेश प्रसाद, रामसेवक साव आदि सक्रिय रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola