तिलकचंद्रपुर में माकपा प्रार्थी के घर पर हमला, ग्रामीणों ने खदेड़ कर भगाया

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : कांकसा ब्लॉक के पियारीगंज स्थित माकपा प्रार्थी काजल बाउरी के घर पर शनिवार को लगभग चार दर्जन तृणमूल समर्थित अपराधियों ने हमला कर तांडव मचाया. अपराधी काजल पर नामांकन पत्र वापस लेने का दबाव बना रहे थे. इसी दौरान वहां ग्रामीण एकत्र हो गये और हमलावरों को खदेड़ कर गांव से बाहर निकाल […]

विज्ञापन
पानागढ़ : कांकसा ब्लॉक के पियारीगंज स्थित माकपा प्रार्थी काजल बाउरी के घर पर शनिवार को लगभग चार दर्जन तृणमूल समर्थित अपराधियों ने हमला कर तांडव मचाया. अपराधी काजल पर नामांकन पत्र वापस लेने का दबाव बना रहे थे.
इसी दौरान वहां ग्रामीण एकत्र हो गये और हमलावरों को खदेड़ कर गांव से बाहर निकाल दिया. इस दौरान ग्रामीणों के प्रतिरोध के कारण उन्हें भागना पड़ा. ग्रामीणों ने कहा कि सभी को स्वतंत्र रूप से चुनाव में खड़ा होने का अधिकार है. जबरन किसी को भयभीय कर नामांकन वापस लेने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola