आसनसोल : बड़ी जामा मस्जिद में शौचालयों का उद्घाटन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुल्टी : वार्ड संख्या 70 अंतर्गत केंदवा बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में मंगलवार को मेयर जितेन्द्र तिवारीपहुंचे. उनके साथ बोरो चेयरमैन कृष्णा प्रसाद दास, स्थानीय पार्षद प्रेमनाथ साव, पार्षद अख्तर हुसैन, पूर्व पार्षद सुभाष प्रसाद, राजकुमार सिंह, राकेश चौबे आदि थे. मस्जिद के पेश-ए-इमाम एनामुल हक, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नासिमुल हक, उपाध्यक्ष मोहम्मद […]
विज्ञापन
कुल्टी : वार्ड संख्या 70 अंतर्गत केंदवा बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में मंगलवार को मेयर जितेन्द्र तिवारीपहुंचे. उनके साथ बोरो चेयरमैन कृष्णा प्रसाद दास, स्थानीय पार्षद प्रेमनाथ साव, पार्षद अख्तर हुसैन, पूर्व पार्षद सुभाष प्रसाद, राजकुमार सिंह, राकेश चौबे आदि थे. मस्जिद के पेश-ए-इमाम एनामुल हक, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नासिमुल हक, उपाध्यक्ष मोहम्मद हारून रशीद, सचिव मोहम्मद इसराफुल ने उनको सम्मानित किया.
मेयर श्री तिवारी ने नगर निगम मद से बनाये गये तीन शौचालयों का उद्घाटन किया. मस्जिद कमेटी लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी. मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने अन्य समस्यआओं से भी उन्हें अवगत कराया. उन्होंने कहा कि नमाजियों की संख्या बढ़ने से भवन छोटा पड़ रहा है. उन्होंने भवन को दो मंजिला करने की मांग की. मेयर श्री तिवारी ने स्थानीय पार्षद प्रेमनाथ साव को निर्देश दिया कि प्राक्कलन तैयार कराये ताकि मंजदूरी की प्रक्रिया शुरू हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










