आसनसोल : मीडिया हमलाकांड में छह गिरफ्तार दुर्गापुर में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान दुर्गापुर में पत्नकारों पर हुए हमले की रिपोर्ट जिलाशासक और पुलिस आयुक्त से मांगी है. सोमवार की रात को चुनाव आयोग ने पत्न भेजकर जिलाशासक और पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजने को कहा. जिला प्रशासन […]
विज्ञापन
आसनसोल : राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के दौरान दुर्गापुर में पत्नकारों पर हुए हमले की रिपोर्ट जिलाशासक और पुलिस आयुक्त से मांगी है. सोमवार की रात को चुनाव आयोग ने पत्न भेजकर जिलाशासक और पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कर तत्काल रिपोर्ट भेजने को कहा. जिला प्रशासन ने भी मामले की रिपोर्ट तत्काल पुलिस से मांगी है.
प्रेस क्लब (कोलकाता) सहित विभिन्न पत्नकार संगठनों ने मीडिया कर्मियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने कहा कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष नामांकन की प्रक्रि या के दौरान खबर संग्रह कर रहे पत्नकारों पर अपराधियों ने हमला किया. जिसमें चार पत्नकार बुरी तरह घायल हुए. इस मुद्दे पर कोलकाता के विभिन्न पत्नकार संगठनों ने रात को राज्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक कर पत्नकारों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाओं की काफी निंदा की और मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की. जिसके उपरांत चुनाव आयुक्त ने पश्चिम बर्दवान जिला शासक सह जिला पंचायत निर्वाचन अधिकारी और पुलिस आयुक्त को पत्न लिखकर तत्काल जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










