आसनसोल : शिल्पांचल गौरव से सम्मानित होंगे रामअवतार

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : व्यापार और उद्योग जगत की नामचीन हस्ती तथा रानीगंज की विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के कर्णधार रामअवतार बाजोरिया को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स गुरूवार 26 अप्रैल को संस्था के सभागार में शिल्पांचल गौरव से सम्मानित करेगा. इस दौरान रामकृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन […]

विज्ञापन
रानीगंज : व्यापार और उद्योग जगत की नामचीन हस्ती तथा रानीगंज की विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के कर्णधार रामअवतार बाजोरिया को रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स गुरूवार 26 अप्रैल को संस्था के सभागार में शिल्पांचल गौरव से सम्मानित करेगा.
इस दौरान रामकृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज, पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन कोलकाता के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, लायंस क्लब के पूर्व अंतरराष्ट्रीय जिलापाल विष्णु बाजोरिया, पूर्व जज एवं शिक्षाविद् प्रेम कुमार अग्रवाल, रानीगंज अंचल के प्रमुख शिक्षाविद् तथा रानीगंज सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. रामदुलाल बोस अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान रहेंगे.
उल्लेखनीय है िक श्री बाजोरिया का जन्म सन् 1938 में राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ गांव में हुआ था. बाल्यकाल लक्ष्मणगढ़ में ही बीता. सन 1958 में पिता मुरलीधर बाजोरिया के व्यवसाय में हाथ बंटाने कोलकाता आ गये. 1960 में पूरा परिवार रानीगंज आकर बस गया.
श्री बाजोरिया रानीगंज की विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर लगातार सेवामूलक कार्यों में जुड़े रहते हैं. मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के मैनेजिंग कमेटी में स्व.गोविंद राम खेतान ने 1994 में स्थान दिया था. उन्होंने तन-मन-धन से संस्थान को आगे बढ़ाने में भूमिका निभायी. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के विभिन्न पदों पर रहते हुये अपनी सेवाएं प्रदान कीं.
विवेकानंद सेवा केंद्र के बैनर तले श्री बाजोरिया ने रानीगंज निवेदिता पल्ली स्थित एक स्कूल को गोद लिया. छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिये सभी जरूरतें पूरी कीं. भारत विकास परिषद की स्थापना कर वर्ष भर में तरह तरह के सामाजिक कार्य करते हैं. अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रति उनकी गहरी आस्था है. वह इस संस्था के रानीगंज के ट्रस्टी भी है. श्री बाजोरिया न सिर्फ अपने कर्मभूमि बल्कि जन्मभूमि लक्ष्मणगढ़ के लिये भी लगातार सेवा कार्य करते हैं. रघुनाथ बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली 30 छात्राओं को इन्होंने लगातार तीन वर्षों तक छात्रवृत्ति भी उपलब्ध कराई.
समस्त खर्च का भी वहन किया. लक्ष्मणगढ़ में भक्त, आम नागरिकों के बीच श्री गायत्री परिवार स्पेशल अखंड ज्योति वितरित कराने की निरंतर व्यवस्था की.श्री बाजोरिया ने स्व. पत्नी परमेश्वरी देवी बाजोरिया याद में रानीगंज मारवाड़ी अस्पताल को एक वातानुकूलित एंबुलेंस भी प्रदान किया. कई वर्षों से विधवाओं को मासिक राशन निःशुल्क प्रदान करते आ रहे है. शहर के विभिन्न स्थानों पर जलछत्र लगाकर आमलोगों के लिये स्वच्छ एवं ठंडे जल की व्यवस्था कराई है.
समय-समय पर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम पैर,कैलिपर वितरित किया गया. पर्व त्यौहारों में जरूरतमंदों के बीच कपड़े बांटना हो या कपकपाती ठंड में लोगों को कंबल प्रदान करना हो रामअवतार बाजोरिया इन कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. रामअवतार बाजोरिया के सेवा मूलक कार्यों को देखकर बीते कुछ वर्षों पूर्व उनका नागरिक अभिननंदन किया गया था. पुनः गरिमामय माहौल में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स शिल्पांचल गौरव से विभूषित करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola