आसनसोल : डीजे कर्मी की बेदम पिटाई

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : हीरापुर थाना अंतर्गत शांतिनगर निवासी सेट्रम मॉल के मिसीसिपी डिस्को कर्मी डीजे रोहन उर्फ नंद लाल राम के साथ सोमवार की रात को 12 बजे काम से लौटने के क्रम में सीपीवीएफ कर्मियो के साथ झड़प हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने उसकी पिटायी कर दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो […]

विज्ञापन
आसनसोल : हीरापुर थाना अंतर्गत शांतिनगर निवासी सेट्रम मॉल के मिसीसिपी डिस्को कर्मी डीजे रोहन उर्फ नंद लाल राम के साथ सोमवार की रात को 12 बजे काम से लौटने के क्रम में सीपीवीएफ कर्मियो के साथ झड़प हो गयी. एक पुलिस अधिकारी ने उसकी पिटायी कर दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया.
डीजे रोहन के बड़े भाई पप्पू रवानी ने कहा कि उसका भाई मिसीसिपी में कार्य करता है. रात 12 बजे काम से लौटने के क्रम में जब बंगाल सृष्टि के मुख्य द्वार के सामने अपनी स्कुटी खड़ी कर सडक किनारे खड़ा था. सडक किनारे से गुजरने वाली पेट्रोलिंग वेहिकल से कुछ सीपीवीएफ कर्मियो ने निकलकर सड़क किनारे खड़ी स्कुटी को लात मारना शुरू कर दिया. जिसे देखकर डीजे रोहन ने इसका विरोध करना शुरू किया. जिसके बाद सीपीवीएफ कर्मी भी उससे उलझ गये. दोनो के बीच विवाद बढ़ गया.
एसआई शिव शंकर वसाक बीच बचाव के लिए आये. उन्होने सीपीवीएफ कर्मियो को पीछे धकेलकर डीजे रोहन को पीटना शुरु किया. जिसमें डीजे रोहन गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने बेहोशी की हाल में उसको उठाकर थाने ले आयी. इस घटना की सुचना आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी शांतनु अधिकारी को मिली. उन्होने मामले में संज्ञान लेते हुये डीजे रोहन को आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल करने का निर्देश दिया. पुलिस ने तीन बजे भोर में रोहन को आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया. भोर पांच बजे उसके ब्रेन का सिटी स्केन कराने के लिए एचएलजी अस्पताल लाया गया. सिटी स्केन करने के बाद उसका वापस आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया.
डीजे रोहन ने कहा कि उसके सिर तथा दोनो हाथ में काफी दर्द है. एक पुलिस अधिकारी ने उसको बुरी तरह से पीट पीट कर घायल कर दिया है. आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी श्री अधिकारी ने कहा कि सोमवार की रात को मिसीसिपी कर्मी के साथ कुछ पुलिस कर्मियो का विवाद हुआ था. जिसमें मिसीसिपी के एक कर्मी को चोट लग गयी थी. उसको इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस मामले में जांच की जा रही है. दोषियो के खिलाफ कार्रवायी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola