सेतु पर पलटा सेनावाहिनी का ट्रक, तीन घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद थाना अंतर्गत पानागढ़ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर दो नंबर हाईवे पर गुरुवार को अनियंत्रित होकर सेनावाहिनी का वाहन सेतु पर पलट गया. घटना में वाहन में सवार तीन जवान घायल हो गये. इन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से सेना छावनी अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के […]
विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद थाना अंतर्गत पानागढ़ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर दो नंबर हाईवे पर गुरुवार को अनियंत्रित होकर सेनावाहिनी का वाहन सेतु पर पलट गया.
घटना में वाहन में सवार तीन जवान घायल हो गये. इन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से सेना छावनी अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के कारण दो नंबर हाइवे घंटों अवरुद्ध रहा. मौके पर पहुंची पुलिस तथा सेना के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर उद्धार कार्य चलाया. घटना के संबंध में पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्गापुर की तरफ जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सेनावाहिनी का वाहन ओवर ब्रिज पर पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










