बाइक रैली के दौरान खुलेआम हथियार लहराते दिखे TMC कार्यकर्ता, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

undefined पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट और बोलपुर में तृणमूल समर्थकों ने मंगलवार को हथियार लेकर खुलेआम रैली निकाली जिसकी चर्चा इलाके में जोरों पर हो रही है. खबरों की मानें तो विरोधी दल के प्रार्थी मंगलवार सुबह नामांकन करने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे. विरोधियों का आरोप है कि उन्हें रोकने के उद्देश्य से […]

विज्ञापन

undefined

पानागढ़ : बीरभूम जिले के रामपुरहाट और बोलपुर में तृणमूल समर्थकों ने मंगलवार को हथियार लेकर खुलेआम रैली निकाली जिसकी चर्चा इलाके में जोरों पर हो रही है. खबरों की मानें तो विरोधी दल के प्रार्थी मंगलवार सुबह नामांकन करने ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे. विरोधियों का आरोप है कि उन्हें रोकने के उद्देश्य से तृणमूल बाइकवाहिनी ने हाथों में अस्त्र-शस्त्र लेकर खुलेआम शहर में हंगामा मचाया.

रामपुरहाट एसडीओ ऑफिस तथा बोलपुर एसडीओ ऑफिस के समक्ष भी पुलिस के सामने तृणमूल बाइकवाहिनी ने हथियार लहराये. पुलिसकर्मी तथा प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने रहे.

भाजपा जिला पर्यवेक्षक समीरन साहा ने कहा कि पहले दिन से ही तृणमूलकर्मियों की हिंसा रोकने को लेकर पुलिस तथा प्रशासन से आवेदन किया जा रहा है लेकिन सब देखते हुए भी पुलिस तथा प्रशासन उसे न देखने का ढोंग कर रहा है. मंगलवार सुबह भी तृणमूल की बाइकवाहिनी ने तांडव मचाया. हमारे प्रार्थियो को धमकी दी जा रही है. नामांकन पत्र वापस कर लेने का भय दिखाया जा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola