चिरकुंडा में बनाया सुबोध ने मुथुट फाइनेंस डकैती का प्लान

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : बीते 23 दिसंबर को बर्नपुर रोड में स्थित मुथुट फाइनेंस में साढ़े आठ करोड़ के स्वर्ण आभूषण तथा साढ़े तार लाख नगद की डकैती मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की टीम ने गिरोह के सरगना सुबोध सिंह को सोमवार को किमांड अवधि समाप्त होने के बाद आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. […]

विज्ञापन
आसनसोल : बीते 23 दिसंबर को बर्नपुर रोड में स्थित मुथुट फाइनेंस में साढ़े आठ करोड़ के स्वर्ण आभूषण तथा साढ़े तार लाख नगद की डकैती मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की टीम ने गिरोह के सरगना सुबोध सिंह को सोमवार को किमांड अवधि समाप्त होने के बाद आसनसोल महकमा कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जांच रिपोर्ट में सीआईडी ने स्पष्ट किया है कि इस डकैती की योजना झारखंड के सीमावर्ती शहर चिरकुंड़ा में बनायी गयी थी.
सीआईडी अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि इस डकैती की योजना सुबोध ने ही तैयार की थी. घटना को अंजाम देने के लिए बड़े पैमाने पर रेकिंग की गयी थी. इसके लिए झारखंड के सीमावर्ती शहर चिरकुंडा को कैंप स्थल बनाया गया था. चिरकुंडा शहर में स्थित भगत सिंह प्रतिमा के पास एक मकान को भारे पर लिया गया था. उसी में रह कर अपराधी लगातार आसनसोल आते थे. ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए ही चिरकुंडी स्थित विश्वकर्मा ऑटो बाइक शोरूम से दो बाइकों की खरीदारी की गयी थी. इसमें एक बाइक नयी थी, जिसे उसने अपने सहयोगी के पहचान पत्र के आदार पर खरीदा था. दूसरी पुरानी बाइक थी. इसके लिए कोई कागजात नहीं दिया गया था. घटना के बाद अपराधियों ने चिरकुंडा का रूख किया था. घटना में व्यवहृत पुरानी बाइक को निरसा के ग्रामीण इलाकों में फेंक दिया गया था. नयी बाइक अपराधी अपने साथ ले गये थे. जिसे कुछ दिन में ही पुलिस ने बरामद कर लिया था.
रिमांड में सीआईडी अधिकारियों को सुबोध ने चिरकुंडा का वह घर भी दिखाया. वहांअदिकारियों ने थापेमारी कर स्वर्ण के चार चेन,एक हार तथा संबंधित कागजात भी बरामद किया. सीआईडी अधिकारी ने पूरे मामले से कोर्ट को अवगत कराया है. सुबोध के खिलाफ साक्ष्य मजबूत करने के लिए सीआईडी अधिकारियों ने कोर्ट से सुबोध क ा टीआई परेड कराने, विभिन्न कोणों से उसका फोटोग्राफी करने, उसके फ्रिंगर प्रिंट लेने तथा उसके हस्ताक्षर लेने की अपील कीा. कोर्ट ने इन सारी प्रक्रियाओं को पूरी करने का आदेश दे दिया. अधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही इन सारी प्रक्रियाओं को पूरा किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola