जलपाईगुड़ी-अलीपुरद्वार में अशांति फैलाने की हो रही है साजिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुछ भी हो, पंचायत चुनाव में सभी सीटें तृणमूल जीतेगी हमला हुआ, तो हम भी चूड़ियां पहनकर नहीं बैठे रहेंगे जलपाईगुड़ी : पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा और तृणमूल के बीच हिंसक संघर्ष के साथ-साथ जबानी जंग भी अपने चरम पर है. शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल के अध्यक्ष तथा अलीपुरद्वार के […]
विज्ञापन
कुछ भी हो, पंचायत चुनाव में सभी सीटें तृणमूल जीतेगी
हमला हुआ, तो हम भी चूड़ियां पहनकर नहीं बैठे रहेंगे
जलपाईगुड़ी : पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा और तृणमूल के बीच हिंसक संघर्ष के साथ-साथ जबानी जंग भी अपने चरम पर है. शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल के अध्यक्ष तथा अलीपुरद्वार के विधायक सौरभ चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिले में पंचायत चुनाव के दौरान अशांति पैदा करने के लिए असम से उग्रवादियों को ला रही है.
सौरभ चक्रवर्ती जलपाईगुड़ी सदर महकमा ऑफिस में जिला परिषद के पार्टी उम्मीदवारों का नामांकन कराने आये थे. उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मीडिया से बातचीत की. सौरभ चक्रवर्ती के इन आरोपों पर भाजपा के उत्तर बंगाल के उप-संयोजक दीपेन प्रमाणिक ने कहा कि तृणमूल अपनी गुंडा वाहिनी पर पर्दा डालने के लिए इस किस्म के बेबुनियाद आरोप लगा रही है. इधर, राज्य के पंचायत चुनाव से पहले दो मंत्रियों फिरहाद हाकिम और शुभेन्दु अधिकारी को लेकर सौरभ चक्रवर्ती असम जा रहे हैं.
सौरभ चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि भाजपा जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार ब्लॉक और अलीपुरद्वार जिले के अलीपुरद्वार-1 नंबर ब्लॉक में अशांति फैला रही है. हम इसका प्रतिवाद कर रहे हैं. भाजपा की ओर से असम से उग्रवादियों को लाया गया है. हमारे पास इसके पक्के सबूत हैं, फोटो भी है. हमने इस बारे में पुलिस को बता दिया है.
चुनाव आयुक्त को भी हम इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. श्री चक्रवर्ती ने कहा कि हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इन इलाकों का दौरा करके अपने कार्यकर्ताओं को अशांति फैलाने के बारे में निर्देश दे चुके हैं. लेकिन इस तरह के निर्देश से भाजपा कुछ कर नहीं पायेगी. हमलोग चाह लेंगे तो भाजपा के लोग नामांकन करना तो दूर की बात, ऑफिस से भी नहीं निकल पायेंगे. अपने घर भी लौट पाना उनके लिए संभव नहीं होगा.
सिलीगुड़ी के एक व्यवसायी के पास असम से आ रहे हैं रुपये
सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि असम से सिलीगुड़ी के एक व्यवसायी के पास भाजपा के नाम पर पैसा आ रहा है. इस पैसे का इस्तेमाल उत्तर बंगाल के जिलों में अशांति के लिए होना है. सौरभ ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अशांति क्यों चाहेगी. हमसभी जगह उम्मीदवार दे रहे हैं और वह जीतेंगे भी. ऐसे में अशांति से हमें क्या लाभ?
हम पंचायत चुनाव में भाजपा को यह दिखा देंगे कि तृणमूल कैसे सभी सीटें जीतती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा असम से उग्रवादियों को लाने के अलावा झारखंड से हथियार और गुंडे मंगा रही है. लेकिन अगर हमारे ऊपर आक्रमण हुआ, तो हम भी चूड़ी पहनकर नहीं बैठे रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










