बंगाल : पूर्व सांसद बासुदेव आचार्य पर हमला, भाजपा नेताओं को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नामांकन को लेकर राज्यभर में हिंसा का दौर जारी, िवरोधी दल के नेता निशाने पर आसनसोल/पुरुलिया/बांकुड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान शुक्रवार को भी राजनीतिक हिंसा जारी रही. नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होने के बाद से चुनाव से जुड़ी हिंसा में मालदा ओर बांकुड़ा जिलों में दो […]
विज्ञापन
नामांकन को लेकर राज्यभर में हिंसा का दौर जारी, िवरोधी दल के नेता निशाने पर
आसनसोल/पुरुलिया/बांकुड़ा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान शुक्रवार को भी राजनीतिक हिंसा जारी रही. नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होने के बाद से चुनाव से जुड़ी हिंसा में मालदा ओर बांकुड़ा जिलों में दो लोगों की जान गयी हैं. पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मुर्शिदाबाद जिला के नबग्राम इलाका और बीरभूम जिला के नलहटी तथा बांकुड़ा जिला में झड़पें दर्ज की गयी हैं.
तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कथित हमलों के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार नामांकन नहीं कर सके. रानीगंज में माकपा कार्यकर्ताओं को नामांकन नहीं करने दिया गया. उन्होंने नेशनल हाइवे 60 कुछ समय के लिए जाम किया तथा प्रतिवाद किया. पुरुलिया जिले में भी राजनीतिक हिंसा जारी रही.
जिलाशासक से लिखित शिकायत करने के बाद भी काशीपुर प्रखंड में माकपा कार्यकर्ताओं को कोई सुरक्षा नहीं दी गयी. माकपा के पूर्व सांसद बासुदेव आचार्य के नेतृत्व में जा रहे कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया. श्री आचार्य को गंभीर चोटें आयीं.
उनके साथ ही कई नेताओं के सर फटे हैं. सभी को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है. माकपा नेता नामांकन नहीं कर पाये. बांकुड़ा में भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता जिलाशासक से मिलने जा रहे थे.
जिलाशासक कार्यालय परिसर में प्रवेश करते ही परिसर में पहले से मौजूद रहे सशस्त्र तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया. पिटाई के कारण भगदड़ मच गयी. कई नेता घायल हो गये. इसके बाद भी वे जिलाशासक से नहीं मिल सके. प्रतिवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांकुड़ा-दर्गिापुर मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के हस्तक्षेप से आंदोलन समाप्त हुआ.वीरभूम जिले के नलहाटी प्रखंड में भाजपा कार्यालय में पार्टी नेता नामांकन भरने की तैयारी कर रहे थे.
भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को लेकर स्थानीय पुलिस ने कार्यालय में धावा बोल दिया. लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा जाने लगा. कार्यकर्ताओं के प्रतिवाद के बाद पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने खदेड़-खदेड़ कर भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की. एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गये. कोई भी भाजपा नेता नामांकन नहीं कर सका.
हमले में घायल बाकुड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष की हालत गंभीर
कोलकाता : भारतीय जनता युवा मोर्चा के हावड़ा जिला के महामंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बांकुड़ा की घटना को देखते हुए जिलाध्यक्ष श्यामापद मंडल को लेकर जब प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह पूर्व निर्धािरत कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी से मिलने उनके दफ्तर पर गये, तो उस वक्त तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उन पर हमला किया. संजय सिंह तो अपने समर्थकों के साथ किसी तरह मौके से निकलने में कामयाब रहे, लेकिन श्यामापद मंडल को तृणमूल समर्थकों ने गाड़ी से खींचकर उनको पीटा. इससे उनकी हालत गंभीर हो गयी है.
उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अगर किसी दलित या आदिवासी पर हमला होता है, तो बंगाल में मुख्यमंत्री खूब प्रतिक्रिया व्यक्त करती हैं. लेकिन बंगाल में जब उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आदिवासियों की हत्या कर रहे हैं, दलितों को पीट रहे हैं, तो मुख्यमंत्री चुप हैं.
ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री अपनी आंख पर पट्टी बाधें रखें, लेकिन बंगाल की जनता पूरा मामले देख रही है. लिहाजा वह हिंसा के बुलेट का जबाव बैलेट से देगी. जिस तरह वामपंथियों का बंगाल से विनाश हुआ, वही तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की होने वाली है. फिलहाल वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










