रोटरी क्लब आसनसोल में खोलेगा डायलिसिस सेंटर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : रौटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर ने शुक्रवार को राहालेन स्थित होटल में क्लब के कार्यो के प्रचार प्रसार के लिए बैठक की. आसनसोल ग्रेटर 3240 शाखा के डीजी सुनिल सर्राफ, अभिजीत चटर्जी, पूर्व डीजी सपन चौधरी, अध्यक्ष (आसनसोल ग्रेटर) चंदन मुखर्जी, सोमेन दत्त, जयंती चौधरी आदि उपस्थित थे. श्री सर्राफ ने कहा कि […]
विज्ञापन
आसनसोल : रौटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर ने शुक्रवार को राहालेन स्थित होटल में क्लब के कार्यो के प्रचार प्रसार के लिए बैठक की. आसनसोल ग्रेटर 3240 शाखा के डीजी सुनिल सर्राफ, अभिजीत चटर्जी, पूर्व डीजी सपन चौधरी, अध्यक्ष (आसनसोल ग्रेटर) चंदन मुखर्जी, सोमेन दत्त, जयंती चौधरी आदि उपस्थित थे.
श्री सर्राफ ने कहा कि क्लब की शाखाएं 220 शहरो में हैं. जिसमें 35 हजार क्लब है. सदस्यों की संख्या 12.5 लाख है. यह संस्था 113 वर्ष पुरानी है. 1980 से विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यो से जुड़ा है. पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में क्लब की अहम भूमिका है. रौटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर, आसनसोल रौटरी क्लब तथा रौटरी क्लब ऑफ ग्रीन आसनसोल शाखा है. जो चितरंजन, रानीगंज, वर्दवान, दुर्गापुर आदि कई स्थानों पर सामाजिक कार्य करती है. आसनसोल में सोनामति विद्यालय के बिल्डिंग निर्माण से लेकर क म्पूटर लिट्रेसी प्रोग्राम का संचालन क्लब के सहयोग से होता है.
सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय निर्माण, प्राथमिक विद्यालयो में पेयजल के लिए आरओ फिल्टर आदि दिया जाता है. जिसके लिए नगर निगम तथा प्रशासन की भरपूर सहयोग मिलता है. पश्चिम बंगाल का 40 फीसदी के साथ मेघालय, असम, त्रिपुरा, सिक्किम आदि स्थानो को मिलाया गया है. शिल्पांचल के 20 छोटे बच्चो को दिल में सुराख का ऑपरेशन कराया है. आसनसोल में भी किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस सेंटर खोलने का प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










