आसनसोल मंडल में 69.89 लाख का ऊर्जा संरक्षण
आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल के इलेक्ट्रिकल, जनरल डिपार्टमेंट ने अपने क्षेत्नाधिकार के तहत सभी स्टेशनों पर ऊर्जा संरक्षण की पहल की है. मंडल के मधुपुर स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशनो में 100 फीसदी एलईडी लाइट फिटिग्स किये गये हैं. स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था हेतु पारंपरिक ट्यूब लाइटों के स्थान पर इनडोर हेतु 14/18/20 वॉट […]
आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल के इलेक्ट्रिकल, जनरल डिपार्टमेंट ने अपने क्षेत्नाधिकार के तहत सभी स्टेशनों पर ऊर्जा संरक्षण की पहल की है. मंडल के मधुपुर स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशनो में 100 फीसदी एलईडी लाइट फिटिग्स किये गये हैं. स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था हेतु पारंपरिक ट्यूब लाइटों के स्थान पर इनडोर हेतु 14/18/20 वॉट के एलईडी लाइट फिटिग्स के साथ-साथ आउटडोर हेतु 25/45 वॉट के एलईडी लाइट फिटिग्स लगाये गये है. इससे प्रतिवर्ष लगभग 8.96 लाख यूनिट बिजली बचाने में सफलता मिलेगी. परिणामस्वरूप, इस मंडल को प्रतिवर्ष लगभग 69.89 लाख रूपये की बचत होगी. मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्र ने संबंधित पदाधिकारियों को मंडल के सभी स्टेशनों को इस पहल के दायरे में शामिल करने का अनुदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










