होली खेले रघुबीरा ब्रज में, होली खेले रघुबीरा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कहीं भजन-कीर्त्तन तो, कहीं सज-धज कर निकली श्याम बाबा की शोभायात्रा आसनसोल / बर्नपुर : रंगों के पर्व होली में शिल्पांचल में लोग रंगों और गुलालों में सराबोर रहे. सुबह से ही उत्साहित युवक-युवतियों की टोलियां गलियों, सड़कों और मोहल्लों में हुल्लड़ मचाती रही. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ एएन झा के आवास पर भजन […]
विज्ञापन
कहीं भजन-कीर्त्तन तो, कहीं सज-धज कर निकली श्याम बाबा की शोभायात्रा
आसनसोल / बर्नपुर : रंगों के पर्व होली में शिल्पांचल में लोग रंगों और गुलालों में सराबोर रहे. सुबह से ही उत्साहित युवक-युवतियों की टोलियां गलियों, सड़कों और मोहल्लों में हुल्लड़ मचाती रही. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ एएन झा के आवास पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ. नीलू झा, भारती मिश्र ने भजन गाये. सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे. होली के गीत गाये गये. ट्रॉफिक कॉलोनी स्थित जिम्नेशियम क्लब के सदस्यों ने होली उत्सव मनाया. ढोल-मजीरा लेकर गाते बजाते एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया.
भाजपा आसनसोल बाजार कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनायी. भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष शंकर चौधरी, भाजपा मंडल दो के अध्यक्ष मदन मोहन चौबे, महासचिव सुदीप चौधरी, वरिष्ठ नेता एसएन लांबा, कुंदन ठाकुर, विपिन पासवान आदि उपस्थित थे.
धदका स्थित आरपीएफ मैदान के निकट आरपीएफ जवानों ने होली मनायी. आरपीएफ कॉलोनी की महिलाओं ने भी एक दूसरे को रंग लगाकार होली की शुभकामनाएं दीं. चेलिडंगा स्थित शताब्दी पार्क के निकट स्थानीय चेलिडांगा निवासी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और बधाई दी. गर निगम मुख्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रंग गुलाल के साथ होली मनायी. एनयूएलएम प्रभारी सीके रेश्मा रामाकृष्णन, पार्षद आल्पना बनर्जी, राखी कर्मकार, पार्षद इंद्रानी आचार्या, पार्षद उमा सर्राफ, शिखा घटक सहित उपस्थित थीं. सामूहिक नृत्य व होली के गीत गाये. बर्नपुर में मारवाडी युवा मंच ने बाबा श्याम का दरबार लगाकर शोभा यात्र निकाली.
शोभा यात्र पुरानाहाट स्थित सत्यनारायण मंदिर से निकली. मंदिर रोड, बर्मन बेकरी रोड, पुरानाहाट, बर्नपुर डेली मार्केट होकर पुरानाहाट एसएसपी मैदान के समक्ष समाप्त हुयी. पुष्प तथा गुलाल की होली खेली गयी. गोविंद अग्रवाल, बिट्टू अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, गोपाल गोयल, संतोष अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, अमित गोयल, जिम्मी अग्रवाल आदि उपस्थित थे. नरसिंह बांध बालाजी धाम संचालित नटखट बचपन स्कूल में भी टीचर्स ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनायी. नरसिंह बांध यूनाईटेड क्लब ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की. यूनाईटेड क्लब के सदस्य शामिल हुये.
पार्षद श्रवण साव, बिरजू दास, उत्तम चक्रवर्ती, शनि साव, श्यामल मुखर्जी आदि उपस्थित थे. बाटा मोड स्थित नवजवान संघ में मटका फोड़ प्रतियोगिता हुयी. बर्नपुर शिव स्थान में नाच गान हुआ. चेलीडंगाल स्थित तृणमूल कार्यालय में भी रंग गुलाल लगाये गये. शांतिनगर, ध्रुवडंगाल, करीम डंगाल, रांगापाडा, न्यू टाउन, सांताडंगाल, बलतोडिया आदि स्थानो पर भी होली खेली गयी. प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुर्रस्त थी. सभी क्षेत्रो में पुलिस कर्मियो तथा सीपीएफ कर्मियो की तैनीती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










