बांकुड़ा में वाम संगठनों का कानून तोड़ो आंदोलन
बांकुड़ा : महंगाई, राशन व्यवस्था को सार्वजनिक करने, बेरोजगारी रोकने के लिये उचित व्यवस्था करने, श्रम कानून को उचित रूप से लागू करने, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा न्यूनतम मजदूरी 18 हजार करने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर वाम मजदूर संगठनों ने जिलाशासक कार्यालय प्रांगण में कानून तोड़ों आंदोलन के दौरान गिरफ्तारियां […]
बांकुड़ा : महंगाई, राशन व्यवस्था को सार्वजनिक करने, बेरोजगारी रोकने के लिये उचित व्यवस्था करने, श्रम कानून को उचित रूप से लागू करने, श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा न्यूनतम मजदूरी 18 हजार करने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर वाम मजदूर संगठनों ने जिलाशासक कार्यालय प्रांगण में कानून तोड़ों आंदोलन के दौरान गिरफ्तारियां दीं. बाकुड़ा हिंदू हाईस्कूल के मैदान से एक विशाल जुलूस का िनकाला गया. इसमें डेढ से दो हजार की संख्या मे वाम श्रमिकों ने िहस्सा लिया. इस अवसर पर जिला श्रमिक नेता प्रतीप मुखर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी, श्रमिक विरोधी नीतियां अपना रही हैं. इसके विरोध मे कानून तोडों आंदोलन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










