54 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायेगा पूर्व रेलवे

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : होली के त्योहारिक मौसम में यात्रियों की भीड़ की निकासी के लिए पूर्व रेलवे 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायेगा. इन 54 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों में से पांच जोड़ी हावड़ा-मुजफ्फरपुर के बीच, चार जोड़ी हावड़ा-रामनगर के बीच और 45 जोड़ी भागलपुर-सहरसा के बीच चलेगी. हावड़ा-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल के […]

विज्ञापन

आसनसोल : होली के त्योहारिक मौसम में यात्रियों की भीड़ की निकासी के लिए पूर्व रेलवे 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायेगा. इन 54 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों में से पांच जोड़ी हावड़ा-मुजफ्फरपुर के बीच, चार जोड़ी हावड़ा-रामनगर के बीच और 45 जोड़ी भागलपुर-सहरसा के बीच चलेगी. हावड़ा-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल चार मार्च से एक अप्रैल के बीच प्रत्येक रविवार को खुलेगी और साथ ही मुजफ्फरपुर-हावड़ा होली स्पेशल तीन मार्च से 31 मार्च के बीच प्रत्येक रविवार को ही खुलेगी.

05227 हावड़ा-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल हावड़ा से छह बजे खुलेगी और उसी दिन 18:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 05228 मुजफ्फरपुर-हावड़ा होली स्पेशल मुजफ्फरपुर से 14.40 बजे खुलेगी और अगले दिन तीन बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे. 05008 हावड़ा-रामनगर साप्ताहिक होली स्पेशल हावड़ा से 18 फरवरी से 11 मार्च (चार फेरे) के बीच प्रत्येक रविवार को 8.35 बजे खुलेगी और 05007 रामनगर-हावड़ा साप्ताहिक होली स्पेशल रामनगर से 16 फरवरी से नौ मार्च (चार फेरे) के बीच प्रत्येक शुक्र वार को 18.15 बजे खुलेगी.

इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे. 05502/05501 सहरसा-भागलपुर-सहरसा होली स्पेशल 15 फरवरी से 31 मार्च के बीच सहरसा और भागलपुर स्टेशनों से प्रतिदिन क्र मश: 08:15 बजे 15:00 खुलेगी. इस ट्रेन में केवल साधारण द्वितीय श्रेणी के डिब्बे ही होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola