कुलपति के तमाम प्रयास, दावे साबित हो रहे हैं बेअसर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गड़बड़ी के खिलाफ टीडीबी कॉलेज परिसर में प्रदर्शन रानीगंज : त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्सों को मिलने वाले एडमिट कार्ड तथा रजिस्ट्रेशन पत्न में गड़बड़ी होने से नाराज स्टूडेंट्सों ने कॉलेज के एडमिट तथा रजिस्ट्रेशन फॉर्म काउंटर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. कॉलेज छात्न संसद के उपसचिव श्याम पुरी ने बताया […]
विज्ञापन
गड़बड़ी के खिलाफ टीडीबी कॉलेज परिसर में प्रदर्शन
रानीगंज : त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज के प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्सों को मिलने वाले एडमिट कार्ड तथा रजिस्ट्रेशन पत्न में गड़बड़ी होने से नाराज स्टूडेंट्सों ने कॉलेज के एडमिट तथा रजिस्ट्रेशन फॉर्म काउंटर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. कॉलेज छात्न संसद के उपसचिव श्याम पुरी ने बताया कि आगामी पांच फरवरी से प्रथम वर्ष की परीक्षा शुरु होगी. एडमिट कार्ड तथा रजिस्ट्रेशन कार्ड में भारी गड़बड़ी है. चुने गए विषयों के जगह अलग विषय उल्लेखित किया गया है. ओटीपी नहीं मिल पाने से वे काफी परेशानी में है.
एडमिट कार्ड तथा रजिस्ट्रेशन कार्ड में कंट्रोलर तथा रजिस्टार का हस्ताक्षर भी नहीं है. इसकी जानकारी कॉलेज के प्राचार्य तथा काजी नजरु ल विश्वविद्यालय के कुलपति को दी गई है. प्राचार्य डॉ आशीष दे ने बताया कि स्टूडेंट्सों ने ऑनलाइन अपने-अपने फॉर्म रजिस्ट्रेशन किया है विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष होने के कारण पूरी तरह से व्यविस्थत ना हो पाने के कारण कुछ भूल हुयी हैं. उनमें सुधार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










