पुलिस वैन चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

तीन सिविक पुलिस कर्मी घायल, दो की हालत गंभीर पानागढ़ : कांकसा थाना के मलानदिघी के पास मोचीपाड़ा शिवपुर रोड़ पर गुरुवार तड़के कांकसा थाना पुलिस के वैन और डंपर के बीच टक्कर में पुलिस वैन के चालक की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गयी. वाहन में सवार तीन और सिविक पुलिस कर्मी घायल हो […]

विज्ञापन

तीन सिविक पुलिस कर्मी घायल, दो की हालत गंभीर

पानागढ़ : कांकसा थाना के मलानदिघी के पास मोचीपाड़ा शिवपुर रोड़ पर गुरुवार तड़के कांकसा थाना पुलिस के वैन और डंपर के बीच टक्कर में पुलिस वैन के चालक की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गयी. वाहन में सवार तीन और सिविक पुलिस कर्मी घायल हो गये. उन्हें राजबांध स्थित गैरसरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें दुर्गापुर के एक गैरसरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कांकसा थाना के पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी कर तड़के वैन से मलानदिघी से लौट रहे थे. घने कोहरे के कारण उनका वाहन डंपर से टकरा गया.
दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पुलिस वैन चला रहे वासुदेव विश्वास(30) की मौत हो गयी. तीन सिविक पुलिस कर्मी पवन दास(29), चिन्मय रॉय (30) तथा चिन्मय शील (28) घायल हो गये. इनमें दो की अवस्था गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद दुर्गापुर पुलिस डीसी(पूर्व) अभिषेक मोदी तथा एसीपी कमल बैराग्य आदि पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों से भेंट कर स्थिति का जायजा लिया. मृतक वासुदेव कांकसा थाना के विलपाड़ा का रहने वाला था. उसके शव को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. दुर्घटना के कारण कांकसा थाना पुलिस परिसर में शोक का माहौल है. पुलिस ऑफिसर अभिषेक मोदी ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है.
पत्नी की हत्या के आरोप में पति को मिली उम्रकैद: पानागढ़/बर्दवान. अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या करने के आरोपी पति को कालना कोर्ट ने गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. उम्रकैद के साथ ही पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड तथा समय पर इसका भुगतान नहीं करने की सूरत में तीन महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
मलिना बीवी के पति दाईमाल शेख का अन्य एक महिला के साथ अवैध संबंध था. इसकी जानकारी जब पत्नी को मिली तो तो उसने पति के अवैध संबंध का विरोध किया. पत्नी के विरोध से नाराज होकर पति दाईमाल शेख ने 16 जून 2015 की शाम सहजपुर बाजार में पत्नी की चाकू से गोदकर नृशंश हत्या कर दी. गिरफ्तारी के बाद उस पर चार्जशीट दायर किया गया. सरकारी वकील अरिंदम बाजपेयी ने बताया कि घटना के साक्ष्य के रूप में 18 लोगों ने बयान दिया तथा मृतका की दो संतानों ने भी पिता के खिलाफ बयान दिया. कालना के अतिरिक्त जिला विचारक तपन कुमार मंडल ने मामले की सुनवाई करते हुए सजा की घोषणा की.
कारखाने में श्रमिक की मौत, सड़क जाम: सीतारामपुर. चौरंगी फांड़ी अंतर्गत स्टेरिल एक्सटट्रूजन प्राइवेट लिमिटेड (एल्युमुनियम कारखाना) में लच्छीपुर निवासी बासुदेव बाद्यकर कीमौत कार्य के दौरान हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजनों तथा स्थानीय निवासियों ने कारखाना के समक्ष विरोध प्रदर्शनकिया. कारखाना मालिक के न होवे पर एनएच दो को जाम कर प्रदर्शन किया. इसके बाद नियामतपुर-चितरंजन मुख्य सड़क जाम कर दिया. सालानपुर थाना प्रभारी सुबीर चौधरी, नियामतपुर फांड़ी प्रभारी राहुल देव मंडल, बराकर फांड़ी ा्रभारी विजय दलपति पहुंचे और स्थिति नियंत्रित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola