कूचबिहार में तस्करों ने की बीएसएफ जवान की हत्या

Updated:
विज्ञापन

कूचबिहार : गणतंत्र दिवस से ठीक एक रोज पूर्व भारत बांग्लादेश सीमा पर पहरा दे रहे एक बीएसएफ के जवान की उन्हीं की सर्विस राइफल से हत्या कर दी गयी है. बल और पुलिस का अनुमान है कि यह काम तस्करी से जुड़े लोगों का हो सकता है. हालांकि मामले की पड़ताल चल रही है. […]

विज्ञापन

कूचबिहार : गणतंत्र दिवस से ठीक एक रोज पूर्व भारत बांग्लादेश सीमा पर पहरा दे रहे एक बीएसएफ के जवान की उन्हीं की सर्विस राइफल से हत्या कर दी गयी है. बल और पुलिस का अनुमान है कि यह काम तस्करी से जुड़े लोगों का हो सकता है. हालांकि मामले की पड़ताल चल रही है. मृत जवान की पहचान अरविंद कुमार (25) के नाम से की गयी है. वह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी थे.

साहेबगंज के दुर्गानगर सीमा पर मृत जवान को हाथ-पैर बंधे हालत में पाया गया. आशंका है कि जवान के हाथ-पैर बांधकर उसे उसकी सर्विस राइफल से ही हत्या की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के कूचबिहार सेक्टर के डीआइजी सीएल बेलवा के अलावा दिनहाटा के एसडीपीओ कुंतन बनर्जी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. अगले रोज गुरुवार को जिले के एसपी भोलानाथ पांडेय और एएसपी डी दिव्वा ने भी मौका-ए-वारदात का जायजा लिया.

एसपी भोलानाथ पांडेय ने बताया कि बीएसएफ जवान को मौके से हाथ-पैर बंधे हालात में पाया गया. जवान उन्नाव उत्तर प्रदेश के निवासी थे. मौके से कई सामान बरामद किये गये हैं. जांच में उनका उपयोग किया जायेगा. पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है. हालांकि पुलिस भी इस हत्या को लेकर असमंजस की स्थिति में है. इस तरह हत्या की घटना अपने आप में दुर्लभ है.

वारदात

भारत-बांग्लादेश सीमा पर शव बरामद

जवान के सर्विस राइफल से ही मारी गयी गोली

हालात का जायजा लेने पहुंचे डीआइजी

पुलिस ने शुरू की जांच, जिला प्रशासन भी चिंतित

मृतक जवान उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले थे

जवान अरविंद कुमार का फाइल फोटो. दायें घटनास्थल का जायजा लेते सुरक्षा अधिकारी.

हाल के दिनों में तस्करों पर हुई है कार्रवाई

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, इस इलाके में तैनात सीमा सुरक्षा बल के दल ने हाल के दिनों में तस्करों पर नकेल कसने के लिए कई कार्रवाई की है. इसमें बड़ी मात्रा में तस्करी का सामान बारामद किया जाना और तस्करी के लिए ले जाये जा रहे पशुओं की बरामदगी शामिल है. अनुमान है कि इससे बौखलाये तस्करों ने इस तरह की कायराना हरकत को अंजाम दिया है. घटना के चलते बीएसएफ और जिला प्रशासन में चिंता व्याप्त है. वैसे प्राथमिक तौर पर हत्या के पीछे तस्करों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola