‘मैया तेरी आरती से अंधेरा टले, भक्त के अंधेरे घर में रोशनी जले’
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा पर जागरण कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता गायकों ने देर रात तक बहायी भजनों की सरिता पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाज़ार न्यू स्टेशन रोड स्थित बाबा संघ नेे सरस्वती पूजा के मद्देनजर जागरण तथा भक्ति गीतों का आयोजन किया. इस दौरान गायक अनिरुद्ध पांडे ने अपने गीत ‘मैया […]
विज्ञापन
सरस्वती पूजा पर जागरण कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता
गायकों ने देर रात तक बहायी भजनों की सरिता
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाज़ार न्यू स्टेशन रोड स्थित बाबा संघ नेे सरस्वती पूजा के मद्देनजर जागरण तथा भक्ति गीतों का आयोजन किया. इस दौरान गायक अनिरुद्ध पांडे ने अपने गीत ‘मैया तेरी आरती से अंधेरा टले, भक्त के अंधेरे घर में रोशनी जले’ समेत कई भक्तिमय गीतों को गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. चर्चित गायक प्रेम सिंह ने अपनी गीत ‘सरस्वती माता तेरी हूं मैं चरण का दास, माता तेरी पूजन करूं, करू तुझे अरदास’ तथा ‘मेरे माता के दरबार में सब लोगों का खाता, जो जैसा करता है वैसा फल पाता’ गीतों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. लोक गायक जवाहर राय ने अपने गीत ‘केहू ना बिगाड़ी जेकर राम ना बिगड़िहै तथा ‘चुनरी के दाग दिखाई कैसे’ आदि गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया.
गायक बच्चा केसरी ने ‘जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम’ आदि गीत गाएं. गायकों ने देर रात तक गीतों की सरिता बहायी. इस दौरान बाबा संघ के सदस्यों में संजय मिश्रा, अभिषेक तिवारी, त्रिपुरारी सिंह, लोकेश तिवारी, पुरुषोत्तम सिंह, प्रदीप पांडे, विकास पांडे उर्फ कूचकूच, प्रशांत शर्मा, संजय झा, सुबोध चौधरी, नरोत्तम सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे. अथितियों में शिवनाथ राय, रमाशंकर सिंह, अशोक खनूजा आदि उपस्थित थे. गायक मंडली में नागेश्वर पासवान आदि शामिल थे. जागरण के अंत में उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरण किया गया तथा लंगर का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










