सुरंग में फंसी सॉवेल मशीन निकली सुरक्षित
रुपनारायणपुर : सालानपुर एरिया की बेगुनिया ओसीपी में धंसी सॉवेल मशीन को बुधवार की सुबह ढाई घंटे के लंबे प्रयास के बाद दोपहर 12 बजे बाहर निकाला गया. एजेंट आरके सेठ ने बताया कि मशीन को कोई नुकसान नहीं हुआ. ऑपरेटर को बचाने के क्र म में घायल डंपर ऑपरेटर सदानंद सिंह भी ठीक है. […]
रुपनारायणपुर : सालानपुर एरिया की बेगुनिया ओसीपी में धंसी सॉवेल मशीन को बुधवार की सुबह ढाई घंटे के लंबे प्रयास के बाद दोपहर 12 बजे बाहर निकाला गया. एजेंट आरके सेठ ने बताया कि मशीन को कोई नुकसान नहीं हुआ. ऑपरेटर को बचाने के क्र म में घायल डंपर ऑपरेटर सदानंद सिंह भी ठीक है. मंगलवार रात को ही कल्ला अस्पताल से उसकी छुट्टी दे दी गयी. सॉवेल को जमीन में धंसती देख डंपर ऑपरेटर श्री सिंह ने डंपर से कूद कर सॉवेल ऑपरेटर को बचाया था. उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए अवैध कोयला खनन की सुरंगे कहां- कहां है, इसकी जानकारी नहीं है. जिसके कारण कार्य के दौरान सुरंग में सॉवेल मशीन धंस गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










