घोटाला नहीं किया कि दल बदलूं : मलय

Updated:
विज्ञापन

तापस, उज्जवल, विधान ने मुकुल पर जम कर निकाली भड़ास आसनसोल : राज्य के श्रम तथा विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने कहा कि उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया है कि बचने के लिए भाजपा या किसी दूसरी पार्टी का दामन थामने की विवशता हो. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वाधीनता के बाद पहली बार […]

विज्ञापन

तापस, उज्जवल, विधान ने मुकुल पर जम कर निकाली भड़ास

आसनसोल : राज्य के श्रम तथा विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने कहा कि उन्होंने कोई घोटाला नहीं किया है कि बचने के लिए भाजपा या किसी दूसरी पार्टी का दामन थामने की विवशता हो.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वाधीनता के बाद पहली बार आसनसोल क्षेत्र को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया. यह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है. भाजपा में शामिल होने के मुकुल राय के खुले आमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे जब तक जीवित रहेंगे, तृणमूल और ममता बनर्जी के सैनिक के रूप में ही कार्य करते रहेंगे. गद्दारी उनके खून में नहीं है.

रविवार को बीएनआर मोड़ स्थित तृणमूल कार्यालय में वे पत्रकारों से बात कर रहे थे. एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, वाइस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, विधायक विधान उपाध्याय, तृणमूल के जिला अध्यक्ष वी शिवदासन उपस्थित थे.

सनद रहे कि रविवार को भाजपा नेता मुकुल राय ने रानीगंज में आयोजित एक सभा में कहा कि मंत्री श्री घटक, विधायक तापस बनर्जी, उज्जवल चटर्जी, विधान उपाध्याय की हालत तृणमूल में काफी खराब है और उनका पार्टी में दम घुट रहा है.

श्री घटक ने कहा कि इतिहास में मीर जाफर को गद्दारी के लिए जाना जाता है. वह यदि जीवित होता तो मुकुल राय की इस हरकत को देख कर शर्म से विषपान कर लेता. इस मीर जाफर की बातों को वे कोई महत्व नहीं देते है.

उन्होंने 34 साल के वाम मोर्चा शासन के खिलाफ ममता बनर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लडाई लड़ी है. उन्होंने कहा कि मुकुल की हालत झड़े हुए मुकुल (आम का मोजर) की तरह होगा और मिट्टी में मिल जायेगा.

एडीडीए चेयरमैन श्री बनर्जी ने कहा कि वे चुनाव जीतकर जनता के समर्थन से यहां आए हैं. मुकुल में यदि ताकत है तो एक पंचायत या काउंसिलर का चुनाव जीतकर आये. ममता बनर्जी ने ही मुकुल को मुकुल बनाया है. वे कहां है, किस हाल में है, कहां जाएंगे, इसका निर्धारण करने का ठेका उन्हें किसने दिया है?

उनके बाप -दादा के खून में बेईमानी नहीं थी. वही खून उनका है. बेईमानी की शिक्षा उन्हें नहीं मिली है.

घोटाला नहीं किया…

वाइस चेयरमैन श्री चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी को छोड़कर वे कुछ भी नहीं जानते है. जब तक जीवित रहेंगे, ममता बनर्जी के साथ ही रहेंगे.

विधायक श्री उपाध्याय ने कहा कि उनका पारिवारिक बैकग्राउंड जाने बगैर ही मुकुल राय ने गलत टिप्पणी कर दी. तृणमूल ने ही उन्हें पहचान दी है और बेईमानी उनके खून में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मुकुल को अब सिर्फ ओछी राजनीति ही करनी है. जनता का समर्थन उनके साथ नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola