ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार महिला की हुई मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
उत्तेजित निवासियों ने की ट्रक चालक की पिटाई, वाहन में तोड़फोड़ दुर्गापुर : वारिया फांड़ी इलाके के कांदा रोड मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला मुन्नी वर्णवाल की मौत हो गयी. वह लिंक रोड विधान पल्ली की निवासी थी. दुर्घटना में उसके पति प्रह्लाद बर्णवाल (50) बुरी तरह से […]
विज्ञापन
उत्तेजित निवासियों ने की ट्रक चालक की पिटाई, वाहन में तोड़फोड़
दुर्गापुर : वारिया फांड़ी इलाके के कांदा रोड मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला मुन्नी वर्णवाल की मौत हो गयी. वह लिंक रोड विधान पल्ली की निवासी थी. दुर्घटना में उसके पति प्रह्लाद बर्णवाल (50) बुरी तरह से घायल हो गये. उन्हें गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई करने के साथ ट्रक में तोड़फोड़ की. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया तथा ट्रक सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया. प्रह्लाद कांदारोड बाउरीपाडा इलाके में स्थित मोदीखाना दुकान बंद कर अपनी पत्नी मुन्नी को बाइक पर पीछे बैठा कर अपने घर विधानपल्ली जा रहे थे. कांदारोड मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया. मुन्नी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. प्रह्लाद को ट्रक बाइक सहित काफी दूर तक घसीटते चला गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










