प्रश्नपत्र हिंदी में, प्रश्न खोजना था अंग्रेजी प्रश्नपत्र में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अंग्रेजी में प्रश्न पत्र जारी नहीं किये गये थे इन परीक्षार्थियों के लिए बीबी कॉलेज के हिंदी शिफ्ट के परीक्षार्थियों को केंद्र था बीसी कॉलेज काफी देर तक हंगामा, नहीं दिया गया परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में बुधवार से आरंभ हुए स्नातक स्तरीय तीसरे सेमेस्टर के ऑनर्स […]
विज्ञापन
अंग्रेजी में प्रश्न पत्र जारी नहीं किये गये थे इन परीक्षार्थियों के लिए
बीबी कॉलेज के हिंदी शिफ्ट के परीक्षार्थियों को केंद्र था बीसी कॉलेज
काफी देर तक हंगामा, नहीं दिया गया परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय
आसनसोल : काजी नजरूल विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में बुधवार से आरंभ हुए स्नातक स्तरीय तीसरे सेमेस्टर के ऑनर्स परीक्षा पत्र में हुए त्रुटि के कारण परिक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा. प्रश्न पत्र में हुए त्रुटि के कारण स्टूडेंटस और परीक्षा के पर्यवेक्षक में काफी विवाद हुआ. तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर दो चरणों में सुबह दस से बारह और दोपहर दो से चार बजे तक होनी थी. बीबी कॉलेज के हिंदी शिफट कॉमर्स तृतीय सेमेस्टर के स्टूडेंटस का परीक्षा केंद्र बीसी कॉलेज में हुयी. परीक्षा अपने निर्धारित समय दस बजे से आरंभ हुई. बुधवार को हिंदी शिफट के कॉमर्स स्टूडेंटस के कोस्ट अकांटिंग की परीक्षा थी.
तीन पन्नों का प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को वितरित किये जाने के बाद प्रश्न पत्रों में वैकल्पिक प्रश्न पत्रों के स्थान पर अंग्रेजी में प्रश्न पत्र देखें छापा हुआ पाये जाने से परीक्षार्थी भ्रमित हो गये. कोस्ट अकांटिंग के प्रश्न पत्र के दूसरे पóो के प्रश्न संख्या तीन के चार वैकल्पिक प्रश्नों में से प्रश्न बी, प्रश्न सी, प्रश्न डी में प्रश्न के स्थान पर अंग्रेजी में प्रश्न पत्र देखें छापा गया था. प्रश्न पत्र के तीसरे पóो के प्रश्न संख्या चार के वैकल्पिक प्रश्न ए और प्रश्न बी में प्रश्न के स्थान पर अंग्रेजी में प्रश्न पत्र देखें छापा गया था. प्रश्नों के स्थान पर कुछ और छापे जाने से परीक्षार्थी उग्र हो उठे. परीक्षार्थियों ने परीक्षा कक्ष में शिक्षकों से त्रुटि को लेकर बात की. परंतु शिक्षकों ने कहा कि केएनयू स्तर से जो प्रश्न पत्र भेजा गया है स्टूडेंटस को वही प्रश्न पत्र वितरित किया गया. मामले को लेकर परीक्षा केंद्र पर काफी देर तक भ्रम की स्थिति बनी रही. स्टूडेंटस द्वारा अंग्रेजी में प्रश्न पत्र की मांग किये जाने पर शिक्षकों ने कहा हिंदी शिफट के स्टूडेंटस के लिए हिंदी में प्रश्न पत्र छापे गये हैं. अंग्रेजी के प्रश्न पत्र अंग्रेजी का चयन करने वाले परिक्षार्थियों के लिये हैं. काफी विवाद के बाद अंतत: स्टूडेंटस को अंग्रेजी प्रश्न पत्र की कॉपी दी गयी और परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी.
परीक्षा समाप्त कर केंद्र से बाहर निकलने वाले हिंदी शिफ्ट के परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र छापने वाले उनके भविष्य के साथ खिलवाड कर रहे हैं. केएनयू स्तर से प्रश्न पत्र को लेकर कई बार शिकायतें मिली है. परीक्षार्थियों ने शिकायत की कि दो घंटे के परीक्षा में उनका अधिकांश समय प्रश्न पत्र की त्रुटि के कारण बर्बाद हो गया. उन्हें अतिरिक्त समय नहीं दिया गया था. जबकि गलती उनकी नहीं थी. बीसी कॉलेज के टीआइसी फालगुनी मुखर्जी ने कहा कि प्रश्न पत्र में तकनीकी भुल थी. इस बारे में केएनयू के परीक्षा नियंत्रक विभाग ही बता सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










