मनरेगा के कामकाज में भ्रष्टाचार का मामला उजागर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई दुर्गापुर : पूर्व बर्दवान जिले के कई महकमों के विभिन्न इलाकों में 100 दिन के कामकाज में भ्रष्टाचार किये जाने की कई शिकायतें मिलने के बाद जिलाशासक के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम की जांच में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आये हैं. इस संबंध में जिलाशासक अनुराग श्रीवास्तव […]
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
दुर्गापुर : पूर्व बर्दवान जिले के कई महकमों के विभिन्न इलाकों में 100 दिन के कामकाज में भ्रष्टाचार किये जाने की कई शिकायतें मिलने के बाद जिलाशासक के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम की जांच में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आये हैं. इस संबंध में जिलाशासक अनुराग श्रीवास्तव ने कहा िक भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जायेगा. दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार मामले में पांच सरकारी कर्मियों को निलंबित किया जायेगा.
इसके अलावा कई प्रधान व उपप्रधान के खिलाफ एफआईआर किया जायेगा. सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार मामले से जिन पंचायतों के नाम जुड़े हैं, उनमे कालना एक ब्लॉक के बेगपुर पंचायत, केतुग्राम दो के मोग्राम पंचायत सहित और भी दो पंचायतें शामिल हैं. जिलाशासक श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी को काम करना होगा. पूर्व बर्दवान जिला में काम ठीकठाक चल रहा है. लेकिन चार पंचायत के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत उन्हें मिली थी. इसके आधार पर अभियान चलाया गया. इनमे से तीन जगहों पर आरोप सत्य होने का प्रमाण मिला है. सरकारी अधिकारी से प्रधान या उपप्रधान जो भी इस मामले से जुड़े है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










